• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • ट्रेंडिंग
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosमहंगा पड़ रहा है Home Loan? तो अपनाएं ये 5 Tips और चुटकियों में घटाएं EMI

महंगा पड़ रहा है Home Loan? तो अपनाएं ये 5 Tips और चुटकियों में घटाएं EMI

होम लोन (Home Loan) की EMI कई लोगों के लिए एक बड़ा बोझ बनता है, खासकर जब लोन की अवधि लंबी हो। ऐसे में यह सवाल यही उठता है कि लोन को समय से पहले कैसे चुकाया जाए कि उसकी EMI को कैसे भी करके कम किया जाए। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे छुटकारा के लिए कुछ ऐसे आसान और कारगर टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने होम लोन की EMI को कम कर सकते हैं। और जल्द से जल्द आराम पा सकते है। आइए जानते हैं उन 5 टिप्स के बारे में, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

Pre-payment से कम करें EMI
1/5

Pre-payment से कम करें EMI

अगर आपके पास सेविंग्स या कोई बड़ा फंड मिल जाए, तो आप होम लोन की EMI कम करने के लिए Pre-payment का सहारा ले सकते हैं। प्री-पेमेंट का फायदा यह है कि यह रकम सीधे प्रिंसिपल अमाउंट में कट जाती है, जिससे आपकी EMI कम हो जाती है। यह एक आसान और प्रभावी तरीका है अपने लोन की अवधि को कम करने और ब्याज पर बचत करने का।
 

Advertisement
2/5

Loan का टेन्योर बढ़ाएं 

कई बार होम लोन की EMI के चलते आपके मासिक खर्चों पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में अगर आप अतिरिक्त आय या बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने लोन का टेन्योर बढ़ाकर EMI कम करा सकते हैं। हालांकि, इसमें एक नुकसान यह होता है कि आपको ब्याज ज्यादा देना पड़ सकता है, लेकिन यह अस्थायी राहत दे सकता है।
 

3/5

ब्याज दर (interest rate) पर बातचीत करें 

अगर आपका बैंक के साथ अच्छा रिपेमेंट ट्रैक रिकॉर्ड और सिविल स्कोर है, तो आप अपने बैंक से बात करके ब्याज दर कम करा सकते हैं। बैंक अक्सर अच्छे ग्राहकों को ब्याज दर में राहत देते हैं। इससे आपकी EMI कम हो जाएगी और लोन की अवधि में भी आपको फायदा होगा।

4/5

DOWN PAYMENTडाउन पेमेंट बढ़ाएं  

होम लोन लेते समय कोशिश करें कि आपका डाउन पेमेंट जितना ज्यादा हो सके, उतना करें। अगर आप 1-2 लाख रुपए का अतिरिक्त डाउन पेमेंट कर सकते हैं, तो इससे आपकी EMI 2-3 हजार रुपए तक कम हो सकती है। इसके अलावा, ब्याज की भी बचत होती है, जो लंबी अवधि में बड़ा फर्क डाल सकता है।
 

Advertisement
5/5

फ्लोटिंग रेट चुनें 

होम लोन लेते समय हमेशा फ्लोटिंग रेट को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह समय के साथ ब्याज दरों में गिरावट आने पर आपको फायदा दे सकता है। इससे आपकी EMI कम होने के साथ-साथ लोन की अवधि भी कम हो सकती है। फ्लोटिंग रेट का फायदा यह होता है कि जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो आपकी EMI भी अपने आप घट जाती है।

इन पांच सरल तरीकों को अपनाकर आप अपने होम लोन की EMI को चुटकियों में कम कर सकते हैं। हालांकि, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें और अपने लिए सबसे उपयुक्त तरीका चुनें।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2023 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today