• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosEPFO Changes 2026: PF निकालने से UAN एक्टिवेशन तक, ये 5 बड़े बदलाव जरूर जान लें

EPFO Changes 2026: PF निकालने से UAN एक्टिवेशन तक, ये 5 बड़े बदलाव जरूर जान लें

EPFO में 2026 के दौरान कई अहम बदलाव सामने आए हैं। इनमें PF ऑटो-सेटलमेंट का विस्तार, UMANG ऐप से UAN एक्टिवेशन, ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर, तेज क्लेम सेटलमेंट और UPI-ATM से PF निकासी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

EPFO new rules
1/6

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपनी कई ऑनलाइन सेवाओं में बदलाव किए हैं। इन बदलावों का असर UAN एक्टिवेशन से लेकर नौकरी बदलने पर PF बैलेंस ट्रांसफर करने तक की प्रक्रिया पर पड़ेगा। नई व्यवस्था का मकसद सदस्यों के लिए सेवाओं को ज्यादा आसान और डिजिटल बनाना है।

Advertisement
2/6

EPFO ऑटो-सेटलमेंट सुविधा का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। अब तक यह सुविधा मुख्य रूप से एडवांस PF निकासी के लिए उपलब्ध थी, लेकिन इसे अंतिम निकासी के मामलों तक बढ़ाने की योजना है। फिलहाल ऑटो-सेटलमेंट के जरिए 5 लाख रुपये तक के एडवांस PF क्लेम प्रोसेस किए जाते हैं।

3/6

UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा अब UMANG ऐप पर शिफ्ट कर दी गई है। नए और मौजूदा EPFO सदस्य इसके लिए मेंबर पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी।

4/6

UMANG ऐप के जरिए UAN एक्टिवेशन या नया UAN बनाने के दौरान सदस्य की पहचान चेहरे के जरिए सत्यापित की जाएगी। आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से पूरी प्रक्रिया को ज्यादा डिजिटल और सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है।

Advertisement
5/6

EPFO सदस्यों के PF Withdrawal Claim का निपटारा भी तेजी से करने की तैयारी है। केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के मुताबिक ज्यादातर नए PF निकासी दावों को उसी दिन या अधिकतम दो दिनों के भीतर निपटाने का लक्ष्य है।

6/6

भविष्य में PF क्लेम का पैसा BHIM ऐप के जरिए UPI से जुड़े बैंक खाते में मिलने की सुविधा शुरू हो सकती है। इसके अलावा UPI-ATM के जरिए PF की रकम निकालने की सुविधा पर भी काम होने की बात सामने आई है। हालांकि UPI-ATM सुविधा को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today