• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotos8th Pay Commission Update: चपरासी, टीचर और ऑफिसर की कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी? समझें पूरा गणित

8th Pay Commission Update: चपरासी, टीचर और ऑफिसर की कितनी बढ़ेगी बेसिक सैलरी? समझें पूरा गणित

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आयोग की बैठक जारी है और कर्मचारी बड़ी सैलरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। अगर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो चपरासी, टीचर और अफसरों की बेसिक सैलरी में बड़ा बदलाव हो सकता है।

8th Pay Commission
1/7

8वां वेतन आयोग एक्शन मोड में काम कर रहा है। फिलहाल चेन्नई में आयोग की बैठक चल रही है। इस बीच केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी सैलरी और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी करीब 3 गुना तक बढ़नी चाहिए।

हालांकि, अभी आयोग ने अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं की है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार की मंजूरी का इंतजार होगा। इसके बाद ही सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा।

Advertisement
2/7

अगर 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले को आधार माना जाए और 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर रखा जाए, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है।

इस हिसाब से अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी कुछ इस तरह हो सकती है।

3/7

ग्रुप-डी यानी पे मैट्रिक्स लेवल-1 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹18,000 है।

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह बढ़कर करीब ₹46,260 हो सकती है। इसके बाद इसमें डीए और HRA जैसे अलाउंस भी जुड़ेंगे।

4/7

पे मैट्रिक्स लेवल-6 के कर्मचारियों यानी टीचर्स की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹35,400 है।

2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से यह बढ़कर करीब ₹90,978 हो सकती है। यानी प्राइमरी या टीजीटी टीचर की बेसिक सैलरी करीब 91 हजार रुपये तक पहुंच सकती है।

Advertisement
5/7

क्लास-1 ऑफिसर यानी पे मैट्रिक्स लेवल-10 के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹56,100 है।

अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो यह बढ़कर करीब ₹1,44,177 हो सकती है। यानी अधिकारियों की बेसिक सैलरी करीब 1.44 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

6/7

अगर किसी रिटायर्ड कर्मचारी की न्यूनतम पेंशन अभी ₹9,000 है, तो 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर यह बढ़कर करीब ₹23,130 हो सकती है।

7/7

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही नई सैलरी और पेंशन का फैसला होगा। फिलहाल 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की संभावित बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today