• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotos8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ेगा वेतन? जानिए पूरा हिसाब

8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ेगा वेतन? जानिए पूरा हिसाब

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा है। 2.0 फिटमेंट फैक्टर होने पर बेसिक सैलरी और पेंशन डबल हो सकती है, लेकिन महंगाई भत्ता और दूसरे अलाउंस जुड़ने के बाद कुल सैलरी दोगुनी नहीं होगी। 25,500 रुपये की बेसिक सैलरी पर कुल सैलरी 63,240 रुपये हो सकती है।

Government Salary
1/6

8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की चर्चा है। कुछ अनुमानों में 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के आधार पर सैलरी और पेंशन में तीन गुना तक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है, जबकि कुछ एक्सपर्ट्स दोगुनी बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी सैलरी और पेंशन को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
 

Advertisement
2/6

8वां वेतन आयोग अलग-अलग जगहों पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से मुलाकात कर रहा है। इन बैठकों में आयोग उनकी मांगों को सुन रहा है। इन्हीं के आधार पर आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा और इसे सरकार को सौंपेगा। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा।
 

3/6

फिटमेंट फैक्टर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। संभावना है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 2.0 से 3.0 के बीच रखा जा सकता है। ऐसे में सवाल है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.0 हुआ तो क्या सैलरी भी डबल हो जाएगी?
 

4/6

कई कर्मचारी मान रहे हैं कि 2.0 फिटमेंट फैक्टर का मतलब उनकी कुल सैलरी दोगुनी होना है। लेकिन ऐसा नहीं है। छठे वेतन आयोग में 1.86 का फिटमेंट फैक्टर था, फिर भी एवरेज ग्रॉस सैलरी में 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर रखा गया था, लेकिन कुल सैलरी में 14.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसमें महंगाई भत्ता भी शामिल किया गया था, जिससे सैलरी में तेज बढ़ोतरी दिखाई दी।

Advertisement
5/6

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.0 रखा जाता है तो बेसिक सैलरी और पेंशन डबल हो सकती है। लेकिन महंगाई भत्ता और दूसरे अलाउंस जुड़ने के बाद कुल सैलरी दोगुनी नहीं होगी। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, बैंकबाजार का कहना है कि 2.0 फिटमेंट फैक्टर पर कुल सैलरी में 31 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
 

6/6

2.0 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹25,500 है और कुल सैलरी ₹48,450 है, जिसमें 60 फीसदी महंगाई भत्ता और 24 फीसदी शामिल है, तो कुल सैलरी ₹63,240 हो जाएगी। वहीं नई बेसिक सैलरी ₹51,000 होगी।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today