• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosपैसे की सही समझ और निवेश सीखने के लिए पढ़ें ये 5 किताबें, बदल सकती हैं आपकी आर्थिक सोच और भविष्य

पैसे की सही समझ और निवेश सीखने के लिए पढ़ें ये 5 किताबें, बदल सकती हैं आपकी आर्थिक सोच और भविष्य

पैसों को संभालना और बढ़ाना सिर्फ कमाई पर निर्भर नहीं करता, बल्कि सही सोच और फैसलों पर भी निर्भर करता है। कुछ किताबें ऐसी हैं जो बचत, निवेश, कर्ज और संपत्ति बनाने के तरीके को आसान भाषा में समझाती हैं। जानिए कौन सी किताबें आपकी वित्तीय समझ को बेहतर बना सकती हैं।

The Psychology of Money
1/5

मॉर्गन हाउसल की किताब द साइकोलॉजी ऑफ मनी बताती है कि पैसे से जुड़े फैसले सिर्फ जोड़-घटाव से तय नहीं होते। हमारी आदतें, डर, लालच, धैर्य और पुराने फैसले भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। जो लोग पैसे बचाने और निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह किताब सही वित्तीय सोच बनाने में मदद करती है।

Advertisement
2/5

मोनिका हलान की किताब लेट्स टॉक मनी भारतीय लोगों के लिए लिखी गई है। यह आसान भाषा में बताती है कि पैसे कैसे बचाएं, बीमा कैसे चुनें और निवेश की शुरुआत कैसे करें। रैमिट सेठी की आई विल टीच यू टू बी रिच बैंक खातों को सही तरीके से चलाने, खर्च पर नजर रखने और हर महीने बचत व निवेश करने की आदत बनाने पर जोर देती है। वहीं जॉन सी. बोगल की द लिटिल बुक ऑफ कॉमन सेंस इन्वेस्टिंग कम खर्च वाले इंडेक्स फंड में लंबे समय तक पैसा लगाए रखने का तरीका समझाती है।

3/5

रमित सेठी की किताब आई विल टीच यू टू बी रिच बताती है कि पैसे को सही तरीके से मैनेज करके कैसे बेहतर आर्थिक स्थिति बनाई जा सकती है। इसमें खर्च करने की आदतों को सुधारने, सेविंग बढ़ाने और सही जगह निवेश करने जैसे प्रैक्टिकल तरीकों पर फोकस किया गया है। यह किताब खासतौर पर युवाओं के लिए उपयोगी है, जो अपनी इनकम का बेहतर इस्तेमाल करना चाहते हैं।

4/5

जॉन सी. बोगल की किताब द लिटिल बुक ऑफ कॉमन सेंस इन्वेस्टिंग निवेश की दुनिया को आसान तरीके से समझाती है। इसमें बताया गया है कि लंबे समय तक निवेश बनाए रखना और कम खर्च वाले निवेश विकल्प चुनना कैसे फायदेमंद हो सकता है। यह किताब उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो शेयर मार्केट और इंडेक्स फंड जैसे विकल्पों को समझकर समझदारी से निवेश करना चाहते हैं।

Advertisement
5/5

जेएल कॉलिन्स की किताब द सिंपल पाथ टू वेल्थ आर्थिक आजादी हासिल करने के रास्ते को आसान भाषा में समझाती है। किताब में बताया गया है कि नियमित बचत, सही निवेश और लंबे समय तक अनुशासन बनाए रखकर धीरे-धीरे संपत्ति बनाई जा सकती है। यह किताब उन लोगों के लिए मददगार है, जो भविष्य में फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस हासिल करना चाहते हैं।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today