• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotos444 दिन की FD में मिल रहा तगड़ा ब्याज, SBI से PNB तक जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

444 दिन की FD में मिल रहा तगड़ा ब्याज, SBI से PNB तक जानें कौन सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के बीच 444 दिन की स्पेशल FD काफी लोकप्रिय हो रही है। कई बड़े सरकारी बैंक इस अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। अगर आप भी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तस्वीरों के जरिए जानिए किस बैंक में कितनी ब्याज दर मिल रही है।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 6, 2026 16:48 IST
444 दिन की FD का बढ़ रहा क्रेज
1/6

फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई बड़े बैंक स्पेशल FD स्कीम चला रहे हैं। इनमें 444 दिन की FD भी शामिल है, जिस पर अलग-अलग बैंक आकर्षक सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Advertisement
2/6

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 444 दिन की FD पर इन बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इस अवधि के लिए ग्राहकों को सालाना 6.75% की ब्याज दर दे रहा है।

3/6

पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB भी ग्राहकों को 444 दिन की FD में निवेश का विकल्प दे रहा है। बैंक इस अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6.60% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

4/6

केनरा बैंक भी 444 दिन की FD पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। यहां इस अवधि के लिए ग्राहकों को सालाना 6.50% की ब्याज दर मिल रही है। यह दर इस साल मार्च से लागू है।

Advertisement
5/6

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI भी 444 दिन की स्पेशल FD ऑफर कर रहा है। बैंक इस अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सालाना 6.45% ब्याज दे रहा है।

6/6

FD चुनते समय सिर्फ ज्यादा ब्याज दर देखना काफी नहीं है। निवेशकों को बैंकिंग नियम, मैच्योरिटी की शर्तें और लागू टैक्स नियम भी चेक करने चाहिए। इसके अलावा जिस बैंक में पैसा जमा कर रहे हैं, उसकी फाइनेंशियल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today