आखिर क्यों सबको पसंद आता है Parag Parikh Flexi Cap Fund? अच्छे रिटर्न के अलावा ये है बड़ी वजह
आखिर इस स्कीम में ऐसा क्या है जो सबसे पसंद आता है। इसका एक कारण अच्छा रिटर्न तो है ही लेकिन एक वजह और भी है। चलिए सब कुछ डिटेल में जानते हैं।

Best Flexi Cap Fund: म्यूचुअल फंड की दुनिया में ऐसे कई स्कीम है जिन्होंने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। हालांकि कुछ ही फंड ऐसे हैं जो निवेशकों से लेकर एक्सपर्ट तक सबको पसंद आते है। आज हम आपको एक ऐसे ही म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगभग हर निवेशक को पसंद आता है।
इस स्कीम का नाम है पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund). अब सवाल उठता है कि आखिर इस स्कीम में ऐसा क्या है जो सबसे पसंद आता है। इसका एक कारण अच्छा रिटर्न तो है ही लेकिन एक वजह और भी है। चलिए सब कुछ डिटेल में जानते हैं।
Parag Parikh Flexi Cap Fund - Details
इस फंड की शुरुआत मई 2013 में हुई थी। यह फंड सिर्फ लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सही है। पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड एक डायवरसिफाइ इक्विटी स्कीम है। यह एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी स्कीम जो लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप स्टॉक में निवेश करती है।
इस स्कीम का मकसद इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटी के एक्टिव रूप से प्रबंधित पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म ग्रोथ जनरेट करना है। इस फंड का AUM ₹98,541.28 करोड़ रुपये का है और 10 जून तक इसका NAV ₹92 रुपये था।
निवेशक न्यूनतम 1000 रुपये की SIP या Lumpsum निवेश कर सकते हैं।
Parag Parikh Flexi Cap Fund - Returns
अगर रिटर्न की बात करें तो इस फंड के डायरेक्ट ग्रोथ प्लान ने निवेशकों को 1 साल में 14.78% का रिटर्न दिया है। 3 साल में फंड ने 24% का रिटर्न और 5 साल में 27.24% का रिटर्न दिया है। इस फंड ने अपने शुरुआत से अब तक 20.21% का रिटर्न दिया है।
रिटर्न के अलावा और क्या है बड़ी वजह?
अच्छे रिटर्न के अलावा इस फंड की एक बड़ी वजह इसके पोर्टफोलियो में मौजूद स्टॉक्स हैं। जी हां, अगर पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड के पोर्टफोलियो स्टॉक्स को देखेंगे तो आप पाएंगे की हर स्टॉक अपने आप में दिग्गज है। खासकर टॉप 10 शेयर एक से बढ़कर एक महारथी है।
Parag Parikh Flexi Cap Fund - Top 10 Portfolio Stocks
30 अप्रैल 2025 तक इस फंड के टॉप 10 स्टॉक्स हैं:
- 1. HDFC Bank Ltd. - 8.36%
- 2. Bajaj Holdings & Investment Ltd. - 6.46%
- 3. Power Grid Corporation of India Ltd. - 6.04%
- 4. Coal India Ltd. - 5.80%
- 5. ICICI Bank Ltd. - 5.07%
- 6. ITC Limited - 4.55%
- 7. Kotak Mahindra Bank Ltd. - 4.43%
- 8. Maruti Suzuki India Ltd. - 3.76%
- 9. Mahindra & Mahindra Ltd. - 3.28%
- 10. Axis Bank Ltd. - 3.28%