अगर आपकी म्यूचुअल फंड AMC बंद हो जाए या डूब जाएगा तो आपके निवेश का क्या होगा? जानिए अपके पास कौन से ऑप्शन बचेंगे

यदि जिस कंपनी (AMC) में उन्होंने पैसा लगाया है, वह बंद हो जाए तो उनके निवेश का क्या होगा? क्या पैसा डूब जाएगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम की हो सकती है। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले अक्सर यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि यदि जिस कंपनी (AMC) में उन्होंने पैसा लगाया है, वह बंद हो जाए तो उनके निवेश का क्या होगा? क्या पैसा डूब जाएगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम की हो सकती है। 

क्या AMC के बंद होने से डूब जाएगा पैसा?

इसका जवाब है नहीं। एएमसी के बंद होने का मतलब आपका पैसा डूबना बिल्कुल नहीं है। सबसे पहले यह समझिए की म्यूचुअल फंड कंपनी (AMC) और आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा दो अलग-अलग चीजें हैं।

सेबी (SEBI) के कड़े नियमों के अनुसार, म्यूचुअल फंड का पैसा एएमसी के अपने फंड से बिल्कुल अलग रखा जाता है। एएमसी केवल एक मैनेजर की तरह काम करती है, जो आपके पैसे को बाजार में निवेश करती है। यदि एएमसी दिवालिया भी हो जाए, तो भी आपके निवेश वाली संपत्ति (एसेट्स) सुरक्षित रहती है क्योंकि वह कंपनी की अपनी संपत्ति नहीं है।

एएमसी बंद होने पर क्या होता है?  

जब कोई एएमसी अपना कामकाज बंद करना चाहती है या उसे बंद किया जाता है, तो सेबी की देखरेख में एक तय प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके मुख्य रूप से दो तरीके होते हैं:  

1) टेकओवर या मर्जर: अक्सर किसी दूसरी बड़ी फंड हाउस कंपनी उस बंद हो रही एएमसी को खरीद लेती है। इस स्थिति में, आपकी स्कीम या तो उसी तरह चलती रहती है या किसी दूसरी स्कीम में मर्ज कर दी जाती है। आपको घबराने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि आपका निवेश नई मैनेजमेंट के तहत सुरक्षित रहता है।  

2) स्कीम बंद करना: यदि कोई स्कीम पूरी तरह बंद की जाती है, तो निवेशकों को उनके यूनिट्स के बदले उस दिन की नेट एसेट वैल्यू (NAV) के हिसाब से पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है।

निवेशकों को क्या ऑप्शन मिलते हैं?

ऐसी किसी भी स्थिति में, निवेशकों के पास आमतौर पर दो रास्ते होते हैं:  

  • निकलने का मौका: निवेशकों को अक्सर बिना किसी 'एग्जिट लोड' (Exit Load) के अपना पैसा निकालने का ऑप्शन दिया जाता है।
  • बने रहना: यदि आप बने रहना चाहते हैं, तो आप नई कंपनी के साथ अपना निवेश जारी रख सकते हैं।  

Read more!
Advertisement