UTI MF का नया ETF और Index Fund लॉन्च, 11 सितंबर तक NFO खुला; ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

UTI Mutual Fund ने निवेशकों के लिए दो नए पैसिव फंड लॉन्च किए हैं। UTI BSE India Sector Leaders ETF और Index Fund के जरिए निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की लीडर कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा। दोनों फंड BSE India Sector Leaders Index को ट्रैक करेंगे और NFO 11 सितंबर तक खुला रहेगा।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • UTI BSE India Sector Leaders ETF और Index Fund का NFO 31 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक खुला है।
  • दोनों फंड BSE500 TRI यूनिवर्स की प्रमुख सेक्टर लीडर कंपनियों में निवेश का मौका देंगे।
  • ETF में ₹5,000 और Index Fund में ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है। फंड को शरवन कुमार गोयल मैनेज करेंगे।

By Gaurav Kumar:

UTI Mutual Fund (UTI MF) ने बीते शुक्रवार UTI BSE India Sector Leaders Exchange Traded Fund और UTI BSE India Sector Leaders Index Fund को लॉन्च किया था। इन दोनों फंड का एनएफओ आगामी 11 सितंबर तक खुला है। दोनों योजनाएं BSE India Sector Leaders Total Returns Index (TRI) को ट्रैक करेंगी।

UTI BSE India Sector Leaders Exchange Traded Fund के साथ UTI MF ने इंडस्ट्री का पहला ETF लॉन्च किया है, जो BSE India Sector Leaders Index को ट्रैक करता है।

सेक्टर लीडर कंपनियों में निवेश का मौका

UTI BSE India Sector Leaders ETF और UTI BSE India Sector Leaders Index Fund पैसिव तरीके से मैनेज किए जाने वाले निवेश उत्पाद हैं। इनका उद्देश्य BSE India Sector Leaders Total Returns Index (TRI) के प्रदर्शन को दोहराना है।

हालांकि, इंडेक्स और फंड के प्रदर्शन के बीच ट्रैकिंग एरर हो सकता है। साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि फंड का निवेश उद्देश्य पूरी तरह हासिल हो पाएगा।

दोनों फंड BSE500 TRI यूनिवर्स की उन कंपनियों में निवेश का मौका देते हैं, जो अपने-अपने सेक्टर में लीडर की भूमिका में हैं। इनका पोर्टफोलियो नियम आधारित तरीके से तैयार किया जाएगा।

इन सेक्टर की कंपनियों में मिलेगा एक्सपोजर

BSE India Sector Leaders Index का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर में मजबूत स्थिति वाली कंपनियों को शामिल करना है।

इसके जरिए निवेशकों को फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, टेलीकम्युनिकेशन, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में निवेश का अवसर मिलेगा।

NFO में कितना निवेश कर सकते हैं और कौन संभालेगा फंड?

UTI BSE India Sector Leaders Exchange Traded Fund और UTI BSE India Sector Leaders Index Fund का NFO 31 अगस्त 2026 से 11 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा।

UTI BSE India Sector Leaders ETF में न्यूनतम ₹5,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है। वहीं, UTI BSE India Sector Leaders Index Fund में न्यूनतम ₹1,000 का निवेश करना होगा।

Image Credit : Aaj Tak

दोनों फंड्स को शरवन कुमार गोयल फंड मैनेजर के तौर पर संभालेंगे। इसके अलावा आयुष जैन और लोकेश कोठारी असिस्टेंट फंड मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

UTI BSE India Sector Leaders ETF में केवल ग्रोथ ऑप्शन उपलब्ध होगा। वहीं, Index Fund में रेगुलर प्लान और डायरेक्ट प्लान के तहत ग्रोथ ऑप्शन मिलेगा। दोनों योजनाओं में एंट्री लोड और एग्जिट लोड नहीं लिया जाएगा।

UTI AMC ने बताई लॉन्च की खासियत

UTI AMC में हेड ऑफ पैसिव, आर्बिट्रेज एंड क्वांट स्ट्रैटेजीज शरवन कुमार गोयल ने कहा कि BSE India Sector Leaders Index भारत की अर्थव्यवस्था के अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाली कंपनियों को शामिल करने की सोच पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में निवेश का अवसर देता है। इसकी रूल्स बेस्ड प्रक्रिया पोर्टफोलियो निर्माण और सिक्योरिटी चयन में अनुशासित तरीका अपनाती है।

निवेशकों को मिलेंगे नए ऑप्शन

UTI BSE India Sector Leaders Index Fund और UTI BSE India Sector Leaders Exchange Traded Fund के जरिए निवेशकों को सेक्टर लीडर कंपनियों में निवेश के दो पैसिव विकल्प मिलेंगे।

इन योजनाओं का उद्देश्य एक तय इंडेक्स के प्रदर्शन से जुड़ा निवेश उपलब्ध कराना है, जिससे निवेशक व्यवस्थित तरीके से अलग-अलग सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में हिस्सेदारी ले सकें।

Read more!
Advertisement