कहीं आपके म्यूचुअल फंड की रकम तो नहीं पड़ी अनक्लेम्ड? ऐसे करें पता
भारत में हजारों म्यूचुअल फंड निवेशकों की रकम अनजाने में अनक्लेम्ड (बिना क्लेम की हुई) पड़ी हो सकती है। यह रकम आमतौर पर डिविडेंड पेमेंट, रिडेम्प्शन (निवेश निकालने की रकम) या मैच्योर हो चुकी SIP से जुड़ी होती है, जो पुराने बैंक डिटेल, बंद या गलत खाते, या अपडेट न किए गए KYC की वजह से खाते में क्रेडिट नहीं हो पाती।

Unclaimed Mutual Fund: भारत में हजारों म्यूचुअल फंड निवेशकों की रकम अनजाने में अनक्लेम्ड (बिना क्लेम की हुई) पड़ी हो सकती है। यह रकम आमतौर पर डिविडेंड पेमेंट, रिडेम्प्शन (निवेश निकालने की रकम) या मैच्योर हो चुकी SIP से जुड़ी होती है, जो पुराने बैंक डिटेल, बंद या गलत खाते, या अपडेट न किए गए KYC की वजह से खाते में क्रेडिट नहीं हो पाती।
निवेशक सुरक्षा और ट्रांसपेरेंसी को लेकर नियम सख्त होने के बाद अब अनक्लेम्ड रकम चेक करना पहले से आसान हो गया है। निवेशक आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनके नाम से कोई राशि लंबित तो नहीं है।
क्यों अनक्लेम्ड रह जाता है अमाउंट?
म्यूचुअल फंड में रकम अनक्लेम्ड रहने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बैंक खाता बदलने के बाद रिकॉर्ड अपडेट न करना, गलत या बंद बैंक खाता, पुराने समय के अनकैश्ड डिविडेंड वॉरंट, पता या मोबाइल/ईमेल बदलने की जानकारी न देना, KYC अधूरा होना, या निवेशक की मृत्यु के बाद क्लेम प्रोसेस पूरा न होना।
ऐसे जानें कोई अनक्लेम्ड (Unclaimed) राशि पड़ी है या नहीं
1. AMC (Asset Management Company) की वेबसाइट पर: जिस म्यूचुअल फंड में आपने निवेश किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें। वहां अनक्लेम्ड राशि की जानकारी मिल जाती है।
2. RTA (Registrar & Transfer Agent) की वेबसाइट पर: RTA जैसे CAMS या KFintech की वेबसाइट पर लॉगिन करके भी आप अपनी अनक्लेम्ड रकम देख सकते हैं।
3. MF Central वेबसाइट पर: आप www.mfcentral.com पर जाकर, User ID और Password से या OTP के जरिए लॉगिन कर सकते हैं और अपनी अनक्लेम्ड राशि की जानकारी देख सकते हैं।
4. CAS (Consolidated Account Statement) में: स्टेटमेंट समय-समय पर आपके ईमेल या पते पर भेजा जाता है, उसमें भी अनपेड / अनक्लेम्ड रकम की जानकारी दी जाती है।
5. म्यूचुअल फंड की ओर से रिमाइंडर: म्यूचुअल फंड कंपनियां समय-समय पर ईमेल, SMS या अन्य माध्यम से आपको याद दिलाती हैं कि आपके खाते में कोई अनक्लेम्ड राशि पड़ी है।