ट्रस्ट म्यूचुअल फंड का बड़ा दांव! एयरपोर्ट, एविएशन और डिफेंस शेयरों में बढ़ाया निवेश

बिजनेस टुडे के शो Market Guru में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के सीआईओ मिहिर वोरा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूती अब भी बरकरार है। उनके मुताबिक, पहले हाई फ्यूल कीमतों ने एविएशन सेक्टर की धारणा पर दबाव बनाया था, लेकिन अब भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल के दाम घटने से स्थिति बदलती दिख रही है।

Advertisement

In Short

  • ट्रस्ट म्यूचुअल फंड ने एयरपोर्ट, एविएशन और डिफेंस सेक्टर में निवेश बढ़ाकर घरेलू मांग आधारित ग्रोथ पर भरोसा जताया है।
  • फंड का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत घरेलू यात्रा की मांग से एयरलाइंस व एयरपोर्ट कंपनियों को फायदा मिलेगा।
  • जून पोर्टफोलियो में Zen Technologies, Paras Defence, Data Patterns, Kalyan Jewellers और Thangamayil Jewellery जैसी कंपनियों में नई हिस्सेदारी जोड़ी गई।

By Gaurav Kumar:

ट्रस्ट म्यूचुअल फंड ने भारत की घरेलू मांग आधारित ग्रोथ थीम पर अपना दांव और मजबूत किया है। फंड हाउस ने हालिया पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट, एविएशन से जुड़े कारोबार और डिफेंस कंपनियों में नई हिस्सेदारी जोड़ी है। फंड का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू यात्रा की मजबूत मांग से इन सेक्टरों के लिए माहौल बेहतर हो सकता है।

बिजनेस टुडे के शो Market Guru में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के सवालों का जवाब देते हुए ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के सीआईओ मिहिर वोरा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी मजबूती अब भी बरकरार है। उनके मुताबिक, पहले हाई फ्यूल कीमतों ने एविएशन सेक्टर की धारणा पर दबाव बनाया था, लेकिन अब भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल के दाम घटने से स्थिति बदलती दिख रही है।

इसी वजह से फंड ने एयरपोर्ट और एविएशन से जुड़े शेयरों में एक्सपोजर बढ़ाया है। फंड का मानना है कि कम फ्यूल की लागत एयरलाइंस के परिचालन पर पॉजिटिव असर डालेगी और पूरे ट्रैवल इकोसिस्टम को फायदा पहुंचा सकती है।

घरेलू पर्यटन बना निवेश की सबसे बड़ी वजह

मिहिर वोरा के मुताबिक, इस रणनीति की सबसे बड़ी ताकत भारत में लगातार मजबूत बनी हुई घरेलू यात्रा की मांग है। उन्होंने कहा कि बिजनेस और लीजर, दोनों तरह के पर्यटन में अच्छी मांग की उम्मीद है। इसके साथ ही तेल की कीमतों में नरमी इस थीम को और मजबूत बना रही है।

फंड का मानना है कि एयरपोर्ट कंपनियां बढ़ते यात्री ट्रैफिक, रिटेल खर्च और लंबी अवधि की यात्रा मांग का अच्छा संकेतक हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा में तेज उछाल के बिना भी इन कंपनियों के प्रदर्शन की संभावना बनी रह सकती है।

डिफेंस, लॉजिस्टिक्स और प्रीमियम खपत पर भी फोकस

जून के पोर्टफोलियो बदलाव में फंड ने Zen Technologies, Paras Defence and Space Technologies और Data Patterns जैसी डिफेंस कंपनियों में भी नई हिस्सेदारी जोड़ी है। यह कदम सरकार के बढ़ते रक्षा ऑर्डर और निजी डिफेंस इकोसिस्टम में बढ़ती गतिविधियों पर भरोसा दिखाता है।

इसके अलावा लॉजिस्टिक्स से जुड़े निवेश भी बढ़ाए गए हैं। वहीं Kalyan Jewellers और Thangamayil Jewellery में निवेश प्रीमियम खपत की थीम को मजबूत करता है। मिहिर वोरा का मानना है कि बढ़ती आय आने वाले समय में ज्वेलरी, यात्रा और अन्य प्रीमियम उपभोक्ता श्रेणियों की मांग को समर्थन देती रहेगी।

Read more!
Advertisement