लॉर्ज, मिड और स्मॉल कैप में एक साथ निवेश! The Wealth Company के Multi Cap Fund एनएफओ में ₹250 से कर सकेंगे SIP

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने नया मल्टी-कैप NFO लॉन्च किया है, जिसमें निवेशक ₹250 से SIP शुरू कर सकते हैं। फंड का निवेश Large Cap, Mid Cap और Small Cap कंपनियों में किया जाएगा। NFO में निवेश की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 है।

Advertisement

In Short

  • द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने नया Multi Cap NFO लॉन्च किया।
  • ₹250 से SIP और ₹1,000 से Lumpsum निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
  • फंड Large Cap, Mid Cap और Small Cap कंपनियों में निवेश करेगा।

By Gaurav Kumar:

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक और फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) खुल गया है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने मल्टी-कैप कैटेगरी में नया फंड लॉन्च किया है। इस स्कीम का नाम The Wealth Company Multi Cap Fund है। 

इस फंड का एनएफओ 27 अगस्त को खुला था जो आगामी 10 सितंबर को बंद होगा। इसमें निवेशक SIP के जरिए सिर्फ ₹250 से निवेश शुरू कर सकते हैं।  वहीं, अगर कोई निवेशक एकमुश्त यानी लमसम पैसा लगाना चाहता है, तो न्यूनतम निवेश राशि ₹1,000 रखी गई है।

लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में लगेगा पैसा

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। फंड का निवेश बाजार की तीन प्रमुख कंपनियों की कैटेगरी में किया जाएगा। इसमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियां शामिल हैं। यानी एक ही फंड के जरिए निवेशकों को इन तीनों सेगमेंट में निवेश का एक्सपोजर मिलेगा।

हर कैटेगरी में 25 से 50% तक निवेश

फंड की निवेश रणनीति में तीनों कैटेगरी के लिए 25 से 50 फीसदी तक निवेश का दायरा रखा गया है। मल्टी-कैप फंड के नियमों के तहत लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप में कम से कम 25-25 फीसदी निवेश करना जरूरी होता है।

इस तरह फंड मैनेजर के पास बाजार की स्थिति के अनुसार तीनों कैटेगरी में निवेश का अनुपात तय करने की गुंजाइश रहेगी। NFO में निवेश करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 है, जबकि नियमित खरीद-बिक्री 21 सितंबर से शुरू होगी।

किन निवेशकों के लिए हो सकता है विकल्प?

यह फंड उन निवेशकों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो लंबी अवधि में इक्विटी बाजार के अलग-अलग सेगमेंट में पैसा लगाना चाहते हैं। हालांकि, इक्विटी फंड में बाजार से जुड़ा जोखिम रहता है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जोखिम लेने की क्षमता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखना जरूरी है।

Read more!
Advertisement