निवेशकों के लिए अच्छा मौका! टाटा स्मॉल कैप फंड ने फिर से शुरू हुआ लंपसम निवेश - डिटेल्स
टाटा म्यूचुअल फंड ने 6 अप्रैल 2026 से टाटा स्मॉल कैप फंड में लंपसम और स्विच-इन निवेश फिर शुरू कर दिए हैं। हालिया बाजार गिरावट के बाद बेहतर वैल्यूएशन मिलने से निवेश का अवसर बना है। फंड हाउस को मजबूत कंपनियों में लंबी अवधि के बेहतर रिटर्न की उम्मीद है।

टाटा म्यूचुअल फंड ने बताया कि उसने बीते सोमवार 6 अप्रैल 2026 से टाटा स्मॉल कैप फंड (Tata Small Cap Fund) में सभी नए निवेश (लंपसम और स्विच-इन आवेदन) फिर से शुरू कर दिया है। इससे पहले, फंड हाउस ने स्मॉल-कैप सेगमेंट में लिक्विडिटी और कैपिटल डिप्लॉयमेंट को मैनेज करने के लिए लंपसम निवेश पर रोक लगाई थी।
टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वर्धराजन ने कहा कि निवेश फिर से शुरू करने का फैसला मौजूदा बाजार में बेहतर निवेश अवसरों और मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियों की पहचान करने की क्षमता पर भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि स्मॉल-कैप कैटेगरी में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है, लेकिन हालिया गिरावट ने लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहतर एंट्री पॉइंट उपलब्ध कराए हैं।
Tata Small Cap Fund
टाटा स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से छोटी कंपनियों (स्मॉल-कैप) में निवेश करती है। इस फंड का उद्देश्य ऐसे बिजनेस चुनना है जिनमें आगे चलकर मुनाफा और कैश फ्लो बढ़ने की अच्छी संभावना हो। साथ ही, यह फंड मजबूत बैलेंस शीट और सही वैल्यूएशन वाली कंपनियों पर फोकस करता है, ताकि निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सके। इस फंड का बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI है।
Tata Small Cap Fund Return
28 फरवरी 2026 तक का रिटर्न। फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक:
लंपसम रिटर्न
पिछले 1 साल में इस फंड ने 3.01% का रिटर्न, पिछले 3 साल में 15.30% का रिटर्न और पिछले 5 साल में 20.51% का रिटर्न दिया है। 12 नवंबर 2018 के अपने शुरुआत से अब तक इस फंड ने 20.39% का रिटर्न दिया है।
एसआईपी रिटर्न
पिछले 1 साल में इस फंड ने -15.44% का रिटर्न, पिछले 3 साल में 2.11% का रिटर्न और पिछले 5 साल में 11.69% का रिटर्न दिया है। 12 नवंबर 2018 के अपने शुरुआत से अब तक इस फंड ने 19.70% का रिटर्न दिया है।