₹10,000 की SIP या ₹2 लाख का LumpSum- ₹1 करोड़ का फंड पहले कहां तैयार होगा?

क्या ₹2 लाख का एकमुश्त निवेश आपको पहले करोड़पति बनाएगा या हर महीने ₹10,000 की SIP? दोनों तरीकों में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है, लेकिन समय और निवेश की रकम में बड़ा फर्क है। पूरा कैलकुलेशन जानकर आप अपने लिए सही ऑप्शन चुन सकते हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • ₹2 लाख का लमसम निवेश 12% सालाना रिटर्न पर 35 साल में ₹1,05,59,924 बन सकता है।
  • ₹10,000 महीने की SIP 21 साल में ₹1,04,30,067 का फंड तैयार कर सकती है।
  • SIP में 1 करोड़ का लक्ष्य पहले पूरा होता है, क्योंकि इसमें हर महीने निवेश जुड़ता रहता है और कुल निवेश ₹25,20,000 हो जाता है।

By Gaurav Kumar:

SIP vs LumpSum: क्या आप भी भविष्य में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं? म्यूचुअल फंड में लंबे समय तक इन्वेस्ट करके यह टारगेट हासिल किया जा सकता है। इसके लिए आप या तो एक साथ पूरी रकम Lumpsum के जरिए निवेश कर सकते हैं या हर महीने SIP के जरिए थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर कोई निवेशक 2 लाख रुपये का LumpSum अमाउंट निवेश करता है और अगर कोई निवेशक हर महीने SIP के जरिए 10,000 रुपये निवेश करता है तो पहले कहां पर 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार होगा?

नोट- इन दोनों ही स्थिति में हमने आमतौर पर मिलने वाली सालाना 12% का रिटर्न माना है। 

Lumpsum कैलकुलेटर

अगर ₹2 लाख की एकमुश्त रकम किसी फंड में निवेश करते हैं तो 12 प्रतिशत के रिटर्न के आधार पर 1 करोड़ का फंड बनने में 35 साल का समय लगेगा। इस 35 साल में आपके 2 लाख रुपये के निवेश पर करीब 1.3 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलेगा। 

Groww Lumpsum Calculator

SIP कैलकुलेटर

अब अगर हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो 12 प्रतिशत के रिटर्न के आधार पर 1 करोड़ का फंड मात्र 21 साल में पूरा हो जाएगा। इन 21 साल में आपकी निवेशत राशि कुल 25.20 लाख रुपये की होगी और रिटर्न करीब 80 लाख रुपये का होगा। 

Groww SIP Calculator

SIP में क्यों जल्दी बनेगा ₹1 करोड़ का फंड?

दिए गए कैलकुलेशन के हिसाब से ₹10,000 की एसआईपी से 1 करोड़ रुपये का फंड 21 साल में तैयार हो सकता है, जबकि ₹2 लाख के लमसम इन्वेस्टमेंट को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बनने में 35 साल लगेंगे। यानी इस मामले में एसआईपी करने वाला इन्वेस्टर 14 साल पहले करोड़पति बन सकता है।

इसकी वजह यह है कि एसआईपी में हर महीने ₹10,000 की नई रकम जुड़ती रहती है और 21 साल में कुल इन्वेस्टमेंट ₹25,20,000 हो जाता है। वहीं लंपसम में शुरुआत में सिर्फ ₹2 लाख लगाए गए हैं और बाद में कोई अतिरिक्त रकम नहीं जोड़ी गई। हालांकि दोनों तरीकों में कुल इन्वेस्टमेंट अलग है, इसलिए इस कैलकुलेशन में एसआईपी जल्दी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर रही है।

Read more!
Advertisement