SIP करके बन जाएंगे करोड़पति, बस फॉलो करें ये यूनिक फॉर्मूला

अगर आप SIP में निवेश करके करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको आर्टिकल में ऐसे फॉर्मूला के बारे में बताएंगे जिसके जरिये आप करोड़पति बन सकते हैं।

Advertisement
SIP Formula
SIP Formula

By Priyanka Kumari:

SIP Formula: आज के समय में जॉब के साथ सही जगह पर इन्वेस्टमेंट करना बेहद जरूरी है। इन्वेस्टमेंट की जब भी बात आती है तो सबसे पहला ख्याल SIP की तरफ जाता है। एसआईपी में जहां एक तरफ अच्छा रिटर्न मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ रिस्क भी उतना ही होता है। हालांकि, अगर इसमें सही तरीके से इन्वेस्ट करें तो यह हमें करोड़पति भी बना सकता है। 

अगर आप भी एसआईपी के जरिये करोड़पति बनना चाहते हैं तो हम आपको एक फॉर्मूला बताएंगे जिसके जरिये ये फाइनेंशियल गोल पूरा हो जाएगा। हम  10x12x20 फॉर्मूला के बारे में बात कर रहे हैं। इस फॉर्मूला के जरिये आप करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि यह फॉर्मूला कैसे काम करता है।  

कैसे काम करता है ये फॉर्मूला

एसआईपी में 10x12x20 का फॉर्मूला काफी पॉपुलर है। इस फॉर्मूला में आप 30 साल में निवेश शुरू करके 20 साल तक में करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इस तरह आप 50 उम्र के बाद यानी रिटायरमेंट के बाद टेंशन फ्री हो जाएंगे। यह फॉर्मूला आपको रिटायरमेंट के बाद करोड़ रुपये का फंड तैयार करने में मदद करेगा। 

10x12x20 का फॉर्मूला में 10 का मतलब हर महीने ₹10,000 की इन्वेस्टमेंट से है। वहीं, 12 का मतलब एसआईपी के 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न से है। वहीं, 20 का मतलब 20 साल से है। 

इस फॉर्मूला को उदाहरण से समझें। अगर आपने निवेश के लिए 10x12x20 का फॉर्मूला का इस्तेमाल किया है तो लगातार 20 साल हर महीने 10,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट के बाद निवेश राशि करीब 24 लाख रुपये होगी। इस राशि पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तब ₹1,08,70,734 का फंड तैयार होगा। इस तरह 20 साल के बाद 1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।  

कंपाउंडिंग का है कमाल

एसआईपी में शानदार रिटर्न के पीछे कंपाउंडिंग का कमाल होता है। एसआईपी की खास बात है कि इसमें 500 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। कई फंड में तो ₹250 से निवेश शुरू किया जा सकता है। एसआईपी पूरी तरह से स्टॉक मार्केट पर डिपेंड करता है।

अगर मार्केट में बढ़ोतरी होती है तो एसआईपी में तेजी आती है। हालांकि, एसआईपी में हमेशा लंबे समय तक निवेश करना होता है। लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टमेंट पर निवेशक को कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। दरअसल, एसआईपी जितनी पुरानी होती है उतना ही निवेशक को लाभ होता है।  

Read more!
Advertisement