करोड़पति बनने का SIP फॉर्मूला! ₹11 हजार की मंथली SIP से कैसे तैयार होगा 1.6 करोड़ का फंड

SIP में नियमित निवेश करके लंबे समय में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। 11x12x23 फॉर्मूला इसी रणनीति पर आधारित है, जिसमें हर महीने 11 हजार रुपये की SIP से 23 साल में करोड़ों का फंड बनाने का तरीका बताया गया है। जानिए इसका पूरा गणित और कंपाउंडिंग का असर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • SIP के 11x12x23 फॉर्मूले से हर महीने 11 हजार रुपये निवेश कर 23 साल में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
  • 12 फीसदी सालाना रिटर्न के अनुमान पर 23 साल बाद करीब 1.62 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है।
  • कंपाउंडिंग का फायदा लंबे समय तक लगातार निवेश करने से मिलता है।

By Gaurav Kumar:

आज के समय में सिर्फ पैसा बचाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही जगह निवेश करना भी जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक लगातार निवेश करता है तो छोटी-छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश का ऐसा ही एक तरीका SIP है। SIP के जरिए नियमित निवेश करके लंबे समय में अच्छी रकम जुटाई जा सकती है।

क्या है SIP का 11x12x23 फॉर्मूला?

SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेशक हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में लगाता है। इसमें एक साथ बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे निवेश करके फंड तैयार किया जाता है।

11x12x23 फॉर्मूले में 11 का मतलब है हर महीने 11 हजार रुपये की SIP करना। वहीं 12 का मतलब है निवेश पर औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न और 23 का मतलब है लगातार 23 साल तक निवेश जारी रखना।

23 साल में 1.6 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 11 हजार रुपये की SIP करता है और इसे 23 साल तक जारी रखता है तो उसकी कुल निवेश राशि 30 लाख 36 हजार रुपये होगी।

इस निवेश पर 12 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के हिसाब से करीब 1 करोड़ 31 लाख 67 हजार 630 रुपये का फायदा मिल सकता है। इस तरह 23 साल बाद कुल फंड करीब 1 करोड़ 62 लाख 3 हजार 630 रुपये तक पहुंच सकता है।

कंपाउंडिंग से बढ़ता है पैसा

इस फॉर्मूले में सबसे अहम भूमिका कंपाउंडिंग की होती है। आसान भाषा में समझें तो आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर कमाई करने लगता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Open-Ended And Close-Ended; म्यूचुअल फंड में क्या अंतर है समझें आसान भाषा में

समय जितना ज्यादा होता है, कंपाउंडिंग का असर उतना ही बढ़ता जाता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि निवेश लगातार चलता रहे और बीच में इसे रोकने से बचा जाए।

छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने का तरीका

11x12x23 फॉर्मूला दिखाता है कि करोड़ों रुपये का फंड बनाने के लिए शुरुआत में बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। अगर कोई व्यक्ति सही समय पर निवेश शुरू करता है और लंबे समय तक इसे जारी रखता है तो छोटी रकम भी बड़ी बचत में बदल सकती है।

यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं।

धैर्य और नियमित निवेश जरूरी

SIP में सबसे जरूरी चीज है धैर्य और अनुशासन। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन लंबे समय तक निवेश बनाए रखने से कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है।

11x12x23 फॉर्मूला सिर्फ गणित नहीं है, बल्कि यह बताता है कि लगातार छोटे निवेश से भी लंबी अवधि में बड़ी रकम तैयार की जा सकती है।

Read more!
Advertisement