5 साल में 15-20 लाख रुपये की SUV खरीदने का प्लान है? जानिए हर महीने कितनी SIP करनी होगी

गाड़ी खरीदने जैसे बड़े टारगेट के लिए पहले यह तय करना जरूरी है कि आप पूरा अमाउंट कैश देना चाहते हैं या थोड़ा लोन लेकर सिर्फ कार की डाउन पेमेंट कर कार खरीदना चाहते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

SIP Calculation: अगर आपका टारगेट अगले पांच साल में 15 से 20 लाख रुपये की SUV खरीदने का है, तो अभी से SIP शुरू करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

गाड़ी खरीदने जैसे बड़े टारगेट के लिए पहले यह तय करना जरूरी है कि आप पूरा अमाउंट कैश देना चाहते हैं या थोड़ा लोन लेकर सिर्फ कार की डाउन पेमेंट कर कार खरीदना चाहते हैं। 

एक बार में कैश पर कार लेने के लिए कैलकुलेशन

मान लीजिए आप 5 साल बाद करीब 20 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं। पांच साल यानी 60 महीने का समय आपके पास है। अगर आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश करते हैं और औसतन 11-12% सालाना रिटर्न का अनुमान लगाते हैं, तो कंपाउंडिंग का फायदा आपको अच्छी रकम जुटाने में मदद कर सकता है।

12% सालाना औसत रिटर्न के आधार पर 20 लाख रुपये का लक्ष्य पाने के लिए आपको करीब 24,000 से 26,000 रुपये हर महीने SIP करनी पड़ सकती है। अगर आपका लक्ष्य 15 लाख रुपये है, तो मंथली SIP लगभग 18,000 से 20,000 रुपये के बीच रह सकती है। ये अनुमान बाजार के सामान्य रिटर्न को ध्यान में रखकर लगाए गए हैं।

डाउन पेमेंट कर कार लेने के लिए कैलकुलेशन

अगर आप कैश देने के बजाय लोन लेने का विचार करते हैं और सिर्फ 30-40% डाउन पेमेंट की योजना बनाते हैं, तो आपकी जरूरत की रकम कम हो जाएगी।

उदाहरण के लिए, 20 लाख रुपये की SUV पर 8 लाख रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर जुटाने हैं, तो 5 साल में यह लक्ष्य पाने के लिए करीब 9,000 से 11,000 रुपये हर महीने की SIP करनी होगी। इससे आपका मंथली निवेश का बोझ भी कम रहेगा।

म्यूचुअल फंड में 5 साल की टाइम लिमिट मीडियम टाइम फ्रेम मानी जाती है। ऐसे में पूरी राशि केवल इक्विटी फंड में लगाने के बजाय बैलेंस्ड पोर्टफोलियो बनाना बेहतर हो सकता है।

शुरुआत में इक्विटी का रेश्यो अधिक रखा जा सकता है और टारगेट नजदीक आते ही धीरे-धीरे सुरक्षित ऑप्शन में शिफ्ट करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Read more!
Advertisement