एसबीआई म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किए दो नए डेट इंडेक्स फंड, आज से खुला NFO - जानिए कैसे बनेगा मोटा पैसा
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने दो नए शॉर्ट टर्म डेट इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं, जिनका NFO 15 से 20 अप्रैल तक खुला है। ये फंड 3-6 और 9-12 महीने की अवधि में निवेश का विकल्प देते हैं और कम लागत, पारदर्शी तथा अनुशासित निवेश का मौका प्रदान करते हैं।

Mutual Fund NFO: देश की सबसे बड़ी फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में दो नए Constant Maturity Index Funds लॉन्च किए हैं। इन स्कीम्स का न्यू फंड ऑफर (NFO) 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा।
नई स्कीम्स में SBI CRISIL‑IBX Financial Services 3-6 Months Debt Index Fund और SBI CRISIL‑IBX Financial Services 9-12 Months Debt Index Fund शामिल हैं। इनका मकसद संबंधित इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करना है, हालांकि रिटर्न की कोई गारंटी नहीं है। इन दोनों स्कीम्स को राजीव राधाकृष्णन मैनेज करेंगे, जो 2008 से फंड हाउस के साथ जुड़े हैं और कई बड़े डेट फंड्स संभाल चुके हैं।
शॉर्ट टेन्योर निवेशकों पर फोकस
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के एमडी और सीईओ नंद किशोर ने कहा कि ये लॉन्च 'सिंपल, ट्रांसपेरेंट और लो-कॉस्ट पैसिव निवेश विकल्प' देने की रणनीति का हिस्सा है। उनके मुताबिक, ये फंड शॉर्ट-टर्म निवेश जरूरतों के लिए इंडेक्स-आधारित एक्सपोजर देंगे।
जॉइंट सीईओ डीपी सिंह ने कहा कि इससे पैसिव डेट कैटेगरी में विकल्प बढ़ेंगे और निवेशकों को स्पष्ट मैच्योरिटी प्रोफाइल के साथ अनुशासित निवेश का मौका मिलेगा।
कैसे होगा निवेश का स्ट्रक्चर?
SBI के ये दोनों डेब्ट इंडेक्स फंड (3-6 महीने और 9-12 महीने वाले) अपनी कुल रकम का लगभग 95% से 100% हिस्सा उसी इंडेक्स में शामिल सिक्योरिटीज में निवेश करेंगे, जिस पर ये आधारित हैं। यानी 3-6 महीने वाला फंड छोटे अवधि की और 9-12 महीने वाला फंड थोड़ी लंबी अवधि की डेट सिक्योरिटीज में पैसा लगाएगा।
बाकी बचा हुआ अधिकतम 5% पैसा ये फंड सुरक्षित डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगा सकते हैं, जैसे कमर्शियल पेपर, ट्रेजरी बिल, सरकारी बॉन्ड (G-Secs, SDLs), कॉल मनी, सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट, या अन्य आरबीआई द्वारा तय साधन। इसमें कैश, ट्राई-पार्टी रेपो और लिक्विड म्यूचुअल फंड की यूनिट्स भी शामिल हो सकती हैं।
निवेश की शर्तें और SIP ऑप्शन
NFO के दौरान न्यूनतम LumpSum निवेश ₹5,000 रखा गया है। SIP के जरिए भी निवेश संभव है, जिसमें डेली से लेकर सालाना तक कई विकल्प उपलब्ध हैं।