NFO Alert: 17 अप्रैल को बंद हो रहा Kotak समेत इस म्यूचुअल फंड का एनएफओ! सिर्फ ₹100 से कर सकेंगे निवेश

इन दोनों ही म्यूचुअल फंड एनएफओ को आप सिर्फ 100 रुपये से सब्सक्राइब कर सकते हैं। चलिए एक कर डिटेल में जानते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

NFO Alert:  म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ी खबर है। दरअसल आगामी गुरुवार यानी 17 अप्रैल को दो म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) को सब्सक्राइब करने का आखिरी दिन है। 

इन एनएफओ का नाम है: Kotak Energy Opportunities Fund और Groww Nifty 500 Momentum 50 ETF FoF. 

इन दोनों ही म्यूचुअल फंड एनएफओ को आप सिर्फ 100 रुपये से सब्सक्राइब कर सकते हैं। चलिए एक कर डिटेल में जानते हैं। 

Kotak Energy Opportunities Fund 

इस म्यूचुअल फंड का एनएफओ 3 अप्रैल 2025 को लॉन्च हुआ था जिसका सब्सक्रिप्शन गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को बंद होने जा रहा है। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY Energy Total Return Index है। इस म्यूचुअल फंड का अलॉटमेंट 25 अप्रैल 2025 को हो सकती है। इसका लेटेस्ट NAV 10 रुपये है।

कोटक एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। अभिषेक बिसेन कोटक एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंड के वर्तमान फंड मैनेजर हैं। इस फंड के पास वर्तमान में ₹4,65,529 करोड़ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है। 

कोटक एनर्जी ऑपर्च्युनिटीज फंड को वेरी हाई रिस्क कैटेगरी की रेटिंग दी गई है। निवेशक इस फंड में न्यूनतम SIP और Lumpsum निवेश ₹100 से कर सकते हैं। 

Groww Nifty 500 Momentum 50 ETF FoF

इस म्यूचुअल फंड का एनएफओ 3 अप्रैल 2025 को लॉन्च हुआ था जिसका सब्सक्रिप्शन गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को बंद होने जा रहा है। इस फंड का बेंचमार्क Nifty 500 Momentum 50 Total Return Index है। इस म्यूचुअल फंड का अलॉटमेंट 25 अप्रैल 2025 को हो सकती है। इसका लेटेस्ट NAV 10 रुपये है।

ग्रो निफ्टी 500 मोमेंटम 50 ईटीएफ एफओएफ, ग्रो म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक म्यूचुअल फंड स्कीम है। निखिल साटम ग्रो निफ्टी 500 मोमेंटम 50 ईटीएफ एफओएफ के वर्तमान फंड मैनेजर हैं। इस फंड के पास वर्तमान में ₹1,506 करोड़ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है। 

ग्रो निफ्टी 500 मोमेंटम 50 ईटीएफ एफओएफ को वेरी हाई रिस्क कैटेगरी की रेटिंग दी गई है। निवेशक इस फंड में न्यूनतम SIP ₹100 और न्यूनतम Lumpsum निवेश ₹500 से कर सकते हैं। 
 

Read more!
Advertisement