NFO Alert: 11 अप्रैल है लास्ट डेट! बंद हो रहा है ICICI के इस म्यूचुअल फंड स्कीम का एनएफओ

ICICI म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा पेश किए गए ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF FoF का एनएफओ इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहा है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

NFO Alert: म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ी खबर है। दरअसल ICICI म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा पेश किए गए ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF FoF का एनएफओ इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो रहा है। 

ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF FoF

इस फंड का एनएफओ 28 मार्च को लॉन्च हुआ था जिसका सब्सक्रिप्शन शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को बंद होने जा रहा है। इस फंड के एनएफओ का अलॉटमेंट 17 अप्रैल 2025 को हो सकता है। इसका लेटेस्ट NAV 10 रुपये का है। 

इस स्कीम का मकसद ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF की यूनिट में निवेश करके रिटर्न प्राप्त करना है। इस फंड का बेंचमार्क Nifty EV and New Age Automotive Total Return Index है।

ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF FoF, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। 

वर्तमान में निशित पटेल इस फंड के फंड मैनेजर हैं। इस फंड के पास वर्तमान में ₹8,55,056 करोड़ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है। ICICI Prudential Nifty EV & New Age Automotive ETF FoF को वेरी हाई रिस्क वाली रेटिंग दी गई है। निवेशकों इस फंड में न्यूनतम SIP और Lumpsum निवेश ₹1,000 का करना होगा। 

अगर आप एक साल से पहले रिडीम करते हैं तो रिटर्न पर 20% टैक्स देना होगा वहीं 1 साल के बाद रिडीम करने पर आपको एक वित्तीय वर्ष में 1.25 लाख रुपये से ज़्यादा के रिटर्न पर 12.5% ​​का LTCG टैक्स देना होगा।

Read more!
Advertisement