ज्यादातर निवेशक नहीं पढ़ते म्यूचुअल फंड की Fact Sheet! निवेश करने से पहले इन 5 बातों का रखें सबसे ज्यादा ध्यान
Mutual Fund में निवेश से पहले सिर्फ रिटर्न देखना काफी नहीं होता। सही फैसला लेने के लिए फंड की Fact Sheet पढ़ना बेहद जरूरी है। इसमें निवेश, जोखिम और खर्च से जुड़ी अहम जानकारी होती है। जानिए Fact Sheet के कौन-से सेक्शन सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और इन्हें कैसे समझें।

अगर आप किसी भी Mutual Fund में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ उसका नाम या पिछले रिटर्न देखकर फैसला न करें। निवेश से पहले उस फंड की Fact Sheet जरूर पढ़ें। यह एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसमें फंड से जुड़ी अहम जानकारी आसान तरीके से दी जाती है। इसे समझने में कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन यही जानकारी आपको बेहतर और समझदारी भरा निवेश करने में मदद कर सकती है।
Fact Sheet में क्या-क्या देखना चाहिए?
म्यूचुअल फंड की Fact Sheet में कई जरूरी जानकारियां होती हैं। सबसे पहले Portfolio Allocation देखें। इससे पता चलता है कि फंड ने अपना पैसा किन सेक्टरों या एसेट्स में लगाया है। इससे आपको फंड की निवेश रणनीति समझने में मदद मिलती है।
Top Holdings पर भी रखें नजर
Fact Sheet में Top Holdings की जानकारी भी दी जाती है। इससे पता चलता है कि फंड ने किन कंपनियों या निवेश ऑप्शन में सबसे ज्यादा पैसा लगाया है। इससे यह समझने में आसानी होती है कि फंड का फोकस किन निवेशों पर है।
Riskometer से समझें जोखिम
निवेश करने से पहले Riskometer जरूर देखें। यह बताता है कि फंड में जोखिम का स्तर कितना है। अगर आपकी जोखिम लेने की क्षमता कम है, तो यह जानकारी आपके लिए काफी अहम हो सकती है।
Returns और Expense Ratio को भी समझें
Fact Sheet में फंड के Returns की जानकारी भी होती है। इससे आपको यह पता चलता है कि फंड ने अलग-अलग अवधि में कैसा प्रदर्शन किया है। साथ ही Expense Ratio भी जरूर देखें। यह वह खर्च होता है, जो फंड चलाने के लिए निवेशकों से लिया जाता है। कम या ज्यादा Expense Ratio आपके निवेश के रिटर्न पर असर डाल सकता है।
Fund Details से मिलेगी पूरी तस्वीर
Fact Sheet के आखिर में Fund Details दी जाती हैं। इसमें फंड से जुड़ी दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं, जो निवेश का फैसला लेने में मदद करती हैं।