Mother's Day Special SIP: हर दिन सिर्फ ₹100 की बचत आपके बच्चे को 18 साल में बना सकती है लखपति

आज के समय में बच्चों की पढ़ाई, हेल्थ और करियर से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई मां अपने नवजात बच्चे के लिए शुरुआत से छोटी-छोटी बचत करे, तो आने वाले समय में यह एक बड़ा फंड बन सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Mother's Day Special: मदर्स डे सिर्फ मां के प्यार और त्याग को सेलिब्रेट करने का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी को भी याद दिलाता है। आज के समय में बच्चों की पढ़ाई, हेल्थ और करियर से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई मां अपने नवजात बच्चे के लिए शुरुआत से छोटी-छोटी बचत करे, तो आने वाले समय में यह एक बड़ा फंड बन सकता है।

रोज 100 रुपये की बचत कैसे बन सकती है बड़ा निवेश?

अगर कोई मां अपने बच्चे के जन्म के बाद हर दिन सिर्फ 100 रुपये बचाती है, तो महीने में यह रकम करीब 3000 रुपये हो जाती है। अगर इस रकम को म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश किया जाए, तो लंबे समय में कंपाउंडिंग का बड़ा फायदा मिल सकता है।

मान लीजिए कि मां अपने बच्चे के नाम पर हर महीने 3000 रुपये की SIP शुरू करती है और हर साल इस SIP अमाउंट को 10 प्रतिशत बढ़ाती है तो निवेश की रकम भी थोड़ी-थोड़ी बढ़ती जाएगी। यही तरीका लंबे समय में बड़ा कॉर्पस तैयार करने में मदद करता है।

18 साल में बन सकता है करीब 41 लाख रुपये का फंड

अगर यह SIP लगातार 18 साल तक जारी रहती है और निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो बच्चे के 18 साल का होने तक करीब 41 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

Groww Step Up SIP Calculator

यह रकम बच्चे की हायर एजुकेशन, विदेश में पढ़ाई, प्रोफेशनल कोर्स या किसी अन्य बड़े खर्च में काफी मददगार साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इस फंड के लिए शुरुआत में बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती, बल्कि नियमित निवेश और समय सबसे बड़ा रोल निभाते हैं।

जल्दी निवेश शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि निवेश में सबसे ताकतवर चीज “समय” होती है। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाता है, कंपाउंडिंग उतना ही ज्यादा फायदा देती है। नवजात बच्चे के जन्म के साथ निवेश शुरू करने से लंबा समय मिल जाता है, जिससे छोटी रकम भी बड़े फंड में बदल सकती है।

Read more!
Advertisement