फार्मा-हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का नया मौका! Invesco म्यूचुअल फंड के इस स्कीम का NFO खुला; ₹100 से कर सकेंगे SIP

यह NFO 18 अगस्त 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 1 सितंबर 2026 को बंद होगा। निवेशक इस फंड में न्यूनतम Lumpsum निवेश 1000 रुपये और SIP निवेश 100 रुपये है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

इन्वेस्को म्यूचुअल फंड का Invesco India Pharma and Healthcare Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो फार्मा, हेल्थकेयर और इससे जुड़े सेक्टर की कंपनियों में निवेश करेगी।

यह NFO 18 अगस्त 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 1 सितंबर 2026 को बंद होगा। निवेशक इस फंड में न्यूनतम Lumpsum निवेश 1000 रुपये और SIP निवेश 100 रुपये है।

हेल्थकेयर सेक्टर के विकास पर फोकस

एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मुताबिक, यह फंड भारत के तेजी से बदलते हेल्थकेयर इकोसिस्टम में निवेश के अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। कंपनी ने कहा कि देश में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच, बेहतर बीमा कवरेज, अनुकूल जनसांख्यिकी और फार्मा सेक्टर में भारत की वैश्विक भूमिका इस क्षेत्र के विकास को गति दे रही है।

यह स्कीम फार्मास्युटिकल कंपनियों, अस्पतालों, डायग्नोस्टिक कंपनियों, कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO), कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (CRO), मेडिकल डिवाइस कंपनियों, हेल्थकेयर सर्विसेज, इंश्योरेंस और अन्य संबंधित क्षेत्रों में निवेश करेगी।

लंबी अवधि के अवसरों पर नजर

Invesco Mutual Fund ने कहा कि भारत आज वैश्विक हेल्थकेयर इकोसिस्टम में एक अहम स्थान रखता है। देश की बड़ी आबादी, कुशल प्रतिभा, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इनोवेशन की बढ़ती भूमिका हेल्थकेयर सेक्टर को मजबूत बना रही है।

AMC के अनुसार, बढ़ता हेल्थकेयर खर्च, उम्रदराज होती आबादी, लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि, स्वास्थ्य बीमा का विस्तार, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और वैश्विक स्तर पर आउटसोर्सिंग के बढ़ते ट्रेंड से हेल्थकेयर वैल्यू चेन में लंबे समय के अवसर बन सकते हैं।

Aditya Khemani संभालेंगे फंड की जिम्मेदारी

इस नए फंड का मैनेजर आदित्य खेमानी करेंगे। इस फंड का बेंचमार्क BSE Healthcare TRI है। इन्वेस्को म्यूचुअल फंड के Head of Equity & Fund Manager आदित्य खेमानी ने कहा कि भारत का हेल्थकेयर सेक्टर संरचनात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

Read more!
Advertisement