Top 5 ELSS Mutual Funds: इन फंड्स ने दिए 36% तक रिटर्न, Tax बचाने का बेस्ट तरीका
टैक्स सेविंग के लिए ELSS Mutual Funds बेस्ट ऑप्शन है। इस फंड में रिटर्न के साथ टैक्स सेविंग बेनेफिट मिलता है। आर्टिकल में टॉप-5 फंड्स के बारे में जानते हैं जिसने 36 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अगर आप अपने बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं और साथ में टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो ELSS Mutual Funds आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। आज हम आपको 5 ELSS फंड्स के बारे में जिन्होंने पिछले 5 साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
क्या होते हैं ELSS फंड्स? (What is ELSS Mutual Funds?)
ELSS (Equity Linked Saving Scheme) एक ऐसा म्यूचुअल फंड होता है जिसमें आपका पैसा शेयर बाजार (Equity Market) में लगाया जाता है। इस फंड में Income Tax Act 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट पा सकते हैं। ELSS में सिर्फ ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें सिर्फ 3 साल का लॉक-इन होता है।
आइए, टॉप-5 फंड्स (Top 5 ELSS Mutual Funds) के बारे में जानते हैं जिसने शानदार रिटर्न दिया है।
Quant ELSS Tax Saver Fund
Quant ELSS Tax Saver Fund ने 5 साल में ₹1.5 लाख को ₹7.2 लाख तक पहुंचा दिया। इस फंड ने करीब 36.85% का सालाना रिटर्न दिया है। इसका AUM ₹10,873 करोड़, NAV ₹398.41 और Expense Ratio 0.52% है।
HDFC ELSS Tax Saver Fund
HDFC ELSS Fund ने भी बीते 5 सालों में शानदार 30.76% का सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड ने ₹1.5 लाख का निवेश बढ़कर ₹5.73 लाख हो गया। इसका AUM ₹16,232 करोड़, NAV ₹1,504.38 और Expense Ratio 1.06% है।
DSP ELSS Tax Saver Fund
DSP ELSS Fund भी निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसने 5 साल में 29.64% का सालाना रिटर्न दिया है। फंड ने ₹1.5 लाख को ₹5.49 लाख में बदल दिया है। इसका AUM ₹16,638 करोड़, NAV ₹153.71 और Expense Ratio 0.74% है।
Motilal Oswal ELSS Fund
अगर आप कम पैसे से शुरुआत करना चाहते हैं तो Motilal Oswal ELSS Fund बढ़िया ऑप्शन है। इसने 5 साल में 18.32% का सालाना रिटर्न देकर ₹1.5 लाख को ₹5.91 लाख बनाया। इसका AUM ₹3,897 करोड़, NAV ₹57.87 और Expense Ratio 0.65% है।
SBI Long Term Equity Fund
SBI ELSS Fund ने 5 साल में 14.91% का औसत सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड का AUM ₹28,506 करोड़, NAV ₹465.19 और Expense Ratio 0.94% है।
ELSS फंड्स कम लॉक-इन, टैक्स छूट और लंबे समय में अच्छे रिटर्न के कारण सबसे बेहतर टैक्स-सेविंग ऑप्शन माने जाते हैं। इसमें निवेश करके न केवल टैक्स बचाया जा सकता है, बल्कि फाइनेंशियल गोल्स भी पूरे किए जा सकते हैं। निवेशक चाहें तो इस फंड में SIP से ₹500 महीने से शुरुआत कर सकते हैं।