DSP MF ने पेश किए चार नए फंड! एनएफओ हुआ ओपन! जानिए क्या होगा फायदा

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने चार नई पैसिव स्कीम्स को लॉन्च किया है। इनमें DSP Nifty Midcap 150 Index Fund, DSP Nifty Midcap 150 ETF, DSP Nifty Smallcap 250 Index Fund और DSP Nifty Smallcap 250 ETF शामिल है। 

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Mutual Fund: डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने चार नई पैसिव स्कीम्स को लॉन्च किया है। इनमें DSP Nifty Midcap 150 Index Fund, DSP Nifty Midcap 150 ETF, DSP Nifty Smallcap 250 Index Fund और DSP Nifty Smallcap 250 ETF शामिल है। 

इस भी स्कीम्स का न्यू फंड ऑफर (NFO) 24 नवंबर से खुल चुका है और निवेशक इसे 8 दिसंबर 2025 तक सब्सक्राइब कर सकेंगे।

डीएसपी निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड (DSP Nifty Midcap 150 Index Fund) और डीएसपी निफ्टी मिडकैप 150 ईटीएफ (DSP Nifty Midcap 150 ETF) का टारगेट निफ्टी मिडकैप 150 TRI के मुताबिक रिटर्न देना है।

वहीं डीएसपी निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स फंड (DSP Nifty Smallcap 250 Index Fund) और डीएसपी निफ्टी स्मॉलकैप 250 ईटीएफ (DSP Nifty Smallcap 250 ETF) का टारगेट निफ्टी स्मॉलकैप 250 TRI को ट्रैक करना है। 

निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में निफ्टी 500 की 101वीं से 250वीं सबसे बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में 251वीं से 500वीं रैंक वाली कंपनियां कवर होती हैं।

ज्यादा रिटर्न की संभावना

डेटा के मुताबिक इन दोनों इंडेक्स ने लंबी अवधि में व्यापक बाजार की तुलना में काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। 31 अक्टूबर 2025 तक के इंडेक्स एनालिसिस के अनुसार, निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई ने 10 साल की अवधि में औसतन 16.2% का रोलिंग रिटर्न दिया है, जो निफ्टी 500 टीआरआई के 12.6% से कहीं अधिक है।

स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी निवेशकों को लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई ने 10 साल में औसतन 13.5% रोलिंग रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 500 टीआरआई का रिटर्न 12.6% रहा।

सेक्टर और डायवर्सिफिकेशन

ये दोनों इंडेक्स ऐसे सेक्टर और उद्योगों में भी निवेश का मौका देते हैं, जहां लार्ज-कैप कंपनियों की हिस्सेदारी कम है। स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में मार्केट कैप, इंडस्ट्री प्रोडक्ट, स्वास्थ्य सेवा उपकरण, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल और कपड़ा जैसे खास सेगमेंट्स में कंपनियों की मजबूत उपस्थिति है। 

ये दोनों इंडेक्स एक्टिव फंड्स के साथ कम ओवरलैप रखते हैं। मिडकैप 150 में एक्टिव मिडकैप फंड के साथ सिर्फ 32% का ओवरलैप है, जबकि स्मॉलकैप 250 का एक्टिव स्मॉलकैप फंड के पोर्टफोलियो के साथ यह ओवरलैप केवल 18% है।

Read more!
Advertisement