Mutual Fund की दुनिया में किसका है दबदबा? ₹21.81 लाख करोड़ के डेट बाजार में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में डेट स्कीमों के जरिए लाखों करोड़ रुपये का निवेश संभाला जा रहा है। लेकिन इस बड़े बाजार में कुछ चुनिंदा कंपनियों का ही दबदबा है। दिलचस्प बात यह है कि SBI और HDFC जैसे बड़े नाम भी पहले स्थान पर नहीं हैं। वहीं, Jio BlackRock और Zerodha जैसे फंड हाउस के आंकड़े भी ध्यान खींचते हैं। जानिए पूरी रैंकिंग।

Advertisement
₹21.81 लाख करोड़ के बाजार में किन 5 कंपनियों का दबदबा? जानें कौन है नंबर वन।
₹21.81 लाख करोड़ के बाजार में किन 5 कंपनियों का दबदबा? जानें कौन है नंबर वन।

In Short

  • डेट म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल AUM ₹21.81 लाख करोड़, टॉप 5 कंपनियों के पास 53.5% हिस्सा।
  • ICICI Prudential ₹2.71 लाख करोड़ के डेट AUM के साथ पहले स्थान पर, SBI और HDFC पीछे।
  • Jio BlackRock की कुल AUM में डेट की हिस्सेदारी 76.7%, Zerodha में 62.7%।

By Shakshi:

भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में डेट स्कीमों का कुल निवेश ₹21.81 लाख करोड़ पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस रकम का आधे से ज्यादा हिस्सा सिर्फ पांच बड़ी फंड कंपनियों के पास है। Cafemutual की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि डेट फंड के मामले में कौन सी कंपनी सबसे आगे है और किन फंड हाउस की कुल संपत्ति में डेट निवेश की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इक्विटी के साथ डेट फंड भी अहम भूमिका निभाते हैं। डेट फंड मुख्य रूप से सरकारी बॉन्ड, कॉरपोरेट बॉन्ड और दूसरे डेट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करते हैं।

Cafemutual के विश्लेषण के मुताबिक, इंडस्ट्री की कुल संपत्ति का करीब 25% हिस्सा डेट से जुड़ी स्कीमों में निवेश किया गया है।

डेट फंड में कौन सी कंपनी नंबर वन?

डेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के मामले में ICICI Prudential Mutual Fund सबसे आगे है। कंपनी के पास करीब ₹2.71 लाख करोड़ के डेट एसेट्स हैं।

दूसरे स्थान पर SBI Mutual Fund और तीसरे पर HDFC Mutual Fund है।

रैंक

म्यूचुअल फंड कंपनी

डेट AUM

1

ICICI Prudential MF

₹2.71 लाख करोड़

2

SBI MF

₹2.59 लाख करोड़

3

HDFC MF

₹2.44 लाख करोड़

4

Aditya Birla Sun Life MF

₹2.13 लाख करोड़

5

Kotak Mahindra MF

₹1.80 लाख करोड़

इन पांच कंपनियों के पास कुल ₹11.68 लाख करोड़ के डेट एसेट्स हैं। यह पूरी डेट फंड इंडस्ट्री का लगभग 53.5% है।

डेट फंड की किस कैटेगरी में सबसे ज्यादा पैसा?

रिपोर्ट के मुताबिक, पारंपरिक यानी प्योर डेट फंड में सबसे ज्यादा ₹19.64 लाख करोड़ का निवेश है। यह कुल डेट AUM का करीब 90% है।

इसके अलावा डेट ETF में ₹94,902 करोड़, डेट इंडेक्स फंड में ₹92,336 करोड़ और डेट आधारित हाइब्रिड फंड में ₹29,735 करोड़ हैं। डेट ETF में Edelweiss Mutual Fund सबसे आगे है, जबकि डेट इंडेक्स फंड में Aditya Birla Sun Life Mutual Fund पहले स्थान पर है।

Jio BlackRock और Zerodha की स्थिति क्यों खास?

कुल डेट AUM के मामले में बड़ी कंपनियां आगे हैं, लेकिन कुछ छोटे फंड हाउस की अपनी कुल संपत्ति में डेट की हिस्सेदारी ज्यादा है।

Jio BlackRock Mutual Fund की कुल AUM में डेट निवेश की हिस्सेदारी करीब 76.7% है। Zerodha Mutual Fund में यह 62.7% और LIC Mutual Fund में 54.6% है।

वहीं, Motilal Oswal Mutual Fund में डेट की हिस्सेदारी सिर्फ 1.05% और quant Mutual Fund में 1.41% है।

निवेशकों के लिए क्या मायने हैं?

ये आंकड़े बताते हैं कि अलग-अलग फंड कंपनियों की निवेश रणनीति में बड़ा अंतर है। कुछ कंपनियां डेट स्कीमों पर ज्यादा ध्यान देती हैं, जबकि दूसरी कंपनियों का जोर इक्विटी पर है।

हालांकि, ज्यादा AUM होने का मतलब यह नहीं कि कोई डेट फंड सबसे सुरक्षित या सबसे बेहतर है। निवेशकों को फंड चुनते समय उसकी क्रेडिट क्वालिटी, ब्याज दरों से जुड़ा जोखिम, मैच्योरिटी अवधि और अपने निवेश लक्ष्य को जरूर देखना चाहिए।

Read more!
Advertisement