NFO Alert: BSE500 के टॉप 50 कंपनियों में पैसा लगाएगी आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की ये दो नई स्कीम - Details

इन दोनों फंड के NFO का सब्सक्रिप्शन बीते सोमवार 21 जुलाई से खुल चुका है जो 4 अगस्त को बंद होगा। चलिए एक-एक कर इन दोनों फंड की डिटेल जानते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Aditya Birla Sun Life Mutual Fund: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने दो नई स्कीम पेश की है। इन स्कीम का नाम है आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड (Aditya Birla Sun Life BSE 500 Momentum 50 Index Fund) और आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड (Aditya Birla Sun Life BSE 500 Quality 50 Index Fund)

इन दोनों फंड के NFO का सब्सक्रिप्शन बीते सोमवार 21 जुलाई से खुल चुका है जो 4 अगस्त को बंद होगा। चलिए एक-एक कर इन दोनों फंड की डिटेल जानते हैं। 

Aditya Birla Sun Life BSE 500 Momentum 50 Index Fund

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। प्रिया श्रीधर, आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड की वर्तमान फंड मैनेजर हैं। 

यह फंड हाल के प्राइस प्रदर्शन के आधार पर बीएसई 500 से शेयरों का चयन करता है। इस फंड का वर्तमान एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹4,11,970 करोड़ है और 21 जुलाई 2025 तक इसका लेटेस्ट NAV ₹10 है। इस फंड को वेरि हाई रिस्क के कैटेगरी में रखा गया है। 

निवेशक न्यूनतम 500 रुपये से SIP और न्यूनतम 500 रुपये से Lumpsum निवेश कर सकते हैं। इस फंड के पोर्टफोलियो में टॉप 10 शेयर 30 जून 2025 तक इस प्रकार हैं: 

  1. Bharti Airtel Ltd. - 4.18%
     
  2. MCX Ltd. - 4.16%
     
  3. Max Financial Services Ltd. - 4.16%
     
  4. HDFC Life Insurance Company Ltd. - 4.13%
     
  5. Coforge Ltd. - 4.10%
     
  6. HDFC Bank Ltd. - 3.97%
     
  7. Persistent Systems Ltd. - 3.93%
     
  8. Divi's Laboratories Ltd. - 3.93%
     
  9. ICICI Bank Ltd. - 3.91%
     
  10. Bajaj Holdings & Investment Ltd. - 3.87%

Aditya Birla Sun Life BSE 500 Quality 50 Index Fund

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की गई एक इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम है। प्रिया श्रीधर, आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई 500 क्वालिटी 50 इंडेक्स फंड की वर्तमान फंड मैनेजर हैं। 

इस फंड का उद्देश्य ऐसे रिटर्न उपलब्ध कराना है जो खर्च से पहले, बीएसई 500 क्वालिटी 50 कुल रिटर्न इंडेक्स द्वारा दर्शाए गए सिक्योरिटीज के कुल रिटर्न के अनुरूप हों।

इस फंड का वर्तमान एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹4,11,970 करोड़ है और 21 जुलाई 2025 तक इसका लेटेस्ट NAV ₹10 है।

निवेशक न्यूनतम 500 रुपये से SIP और न्यूनतम 500 रुपये से Lumpsum निवेश कर सकते हैं। इस फंड के पोर्टफोलियो में टॉप 10 शेयर 30 जून 2025 तक इस प्रकार हैं: 

  1. Bharat Electronics Ltd. - 4.24%
     
  2. Britannia Industries Ltd. - 4.10%
     
  3. Nestle India Ltd. - 4.03%
     
  4. HDFC AMC Ltd.- 4.00%
     
  5. HCL Technologies Ltd. - 3.96%
     
  6. TCS Ltd. - 3.94%
     
  7. Infosys Ltd. - 3.88%
     
  8. ITC Ltd. - 3.86%
     
  9. Coal India Ltd. - 3.85%
     
  10. Hindustan Aeronautics Ltd. - 3.82%

Read more!
Advertisement