• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeम्यूचुअल फंडPhotosहाइब्रिड म्यूचुअल फंड की होती है 7 कैटेगरी, जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा सही

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की होती है 7 कैटेगरी, जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा सही

म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा फंड चुनें? हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में इक्विटी, डेट और दूसरी एसेट क्लास में निवेश का मौका मिलता है। सेबी ने इन्हें 7 कैटेगरी में बांटा है। जानिए इनकी खासियत और किसमें कितना पैसा निवेश होता है।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 8, 2026 16:46 IST
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड क्या है?
1/7

म्यूचुअल फंड में निवेश के कई विकल्प हैं। इन्हीं में से एक है हाइब्रिड म्यूचुअल फंड। इसमें निवेशकों का पैसा इक्विटी, डेट और दूसरी एसेट क्लास में लगाया जाता है। सेबी ने हाइब्रिड फंड की 7 कैटेगरी तय की हैं। जानिए किस कैटेगरी में कितना पैसा निवेश होता है।

Advertisement
2/7

ये फंड कम जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए होते हैं। इनमें 75% से 90% पैसा डेट में और 10% से 25% इक्विटी में लगाया जाता है। इसका मकसद निवेश में ज्यादा उतार-चढ़ाव से बचते हुए पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखना है।

3/7

इस कैटेगरी में इक्विटी और डेट दोनों में 40% से 60% तक निवेश किया जाता है। इसका मकसद जोखिम और रिटर्न के बीच संतुलन बनाए रखना है। ये फंड उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो इक्विटी और डेट में लगभग बराबर निवेश करना चाहते हैं।

4/7

इन फंडों में 65% से 80% पैसा इक्विटी और 20% से 35% डेट में लगाया जाता है। इक्विटी का हिस्सा ज्यादा होने से इनमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी ज्यादा हो सकता है। ये फंड अधिक जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

Advertisement
5/7

इन फंडों की खासियत यह है कि बाजार की स्थिति के हिसाब से इक्विटी और डेट में निवेश का अनुपात बदला जाता है। फंड मैनेजर बाजार के जोखिम और रिटर्न की संभावनाओं को देखकर निवेश का फैसला लेते हैं। इसे बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी कहा जाता है।

6/7

इस कैटेगरी के फंड कम से कम तीन अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करते हैं। हर एसेट क्लास में कम से कम 10% पैसा लगाना जरूरी होता है। इनमें इक्विटी, डेट, सोना, चांदी और कमोडिटी जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं। इससे निवेशकों को एक ही फंड में अलग-अलग एसेट का एक्सपोजर मिलता है।

7/7

आर्बिट्राज फंड में कम से कम 65% निवेश आर्बिट्राज रणनीति के तहत इक्विटी और उससे जुड़े साधनों में होता है। वहीं, इक्विटी सेविंग्स फंड में इक्विटी और उससे जुड़े साधनों में न्यूनतम 65% निवेश होता है। इनमें नेट इक्विटी एक्सपोजर 15% से 40% और डेट में कम से कम 10% निवेश जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today