PLI scheme ने कर दिया कमाल! जून 2024 में पैदा हुईं बंपर नौकरियां

प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के साथ ही देश में नौकरियां बढ़ाने में भी सफलता हासिल की है। इस योजना ने देश में उत्पादन बढ़ाने के साथ ही रोजगार के नए मौके भी मुहैया कराए हैं। 

Advertisement

By Harsh Verma:

प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI योजना ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के साथ ही देश में नौकरियां बढ़ाने में भी सफलता हासिल की है। इस योजना ने देश में उत्पादन बढ़ाने के साथ ही रोजगार के नए मौके भी मुहैया कराए हैं। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक

-जून 2024 तक इस योजना की वजह से कुल 5.84 लाख नौकरियां मिली हैं
-PLI योजना ने मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग, खाने-पीने के सामानों का प्रॉडक्शन और फार्मा सेक्टर में बड़ी सफलता हासिल की
-इन तीन क्षेत्रों में ही करीब 75 परसेंट नौकरियां मिली हैं

कुल नौकरियों में इन तीन प्रमुख सेक्टर्स के योगदान को देखें तो 

-मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग में साढ़े 3 लाख नौकरियां
-खाने-पीने के सामान के उत्पादन में सवा लाख नौकरियां
-और फार्मा सेक्टर में 1.09 लाख नौकरियां

PLI स्कीम की वजह से पैदा हुई हैं। सरकार ने 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत PLI योजना की शुरुआत की थी। इसके ज़रिए विदेशी और घरेलू कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए इंसेंटिव दिए गए। कंपनियों को उनके उत्पादन के आधार पर छूट दी गई जिससे मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग ने इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है। एप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने भारत में अपने उत्पादन को बढ़ाया है और 

-एप्पल ने भारत में 1 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया
-जबकि सैमसंग में करीब 50 हजार नई नौकरियां पैदा हुई हैं

दवाइयों के क्षेत्र में भी PLI योजना का असर साफ दिखाई दे रहा है। दवाइयों के उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी के साथ-साथ इस क्षेत्र में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां मिली हैं| इसके अलावा इस योजना ने छोटे और मझोले उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि अभी भी इस योजना का पूरा फायदा उठाने के लिए कुछ सुधारों की ज़रूरत है जिसमें सप्लाई चेन को मजबूत करना और छोटे उद्योगों के लिए ज्यादा वित्तीय मदद देना शामिल है। अगर इन सुझावों को मान लिया जाए तो 

-2026 तक 60 लाख रोजगार देने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है 
-अभी तक देश में कुल 14 क्षेत्रों में पीएलआई योजना लागू की जा चुकी है 

सरकार का कहना है कि पीएलआई योजना से भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनेने में मदद मिलेगी। इस योजना के ज़रिए देश में निवेश बढ़ रहा है और उत्पादन के क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। साफ है कि पीएलआई योजना ना केवल रोजगार बढ़ा रही है बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी खास भूमिका निभा रही है। लेकिन इस योजना को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए बड़े सुधार भी जरूरी हैं।
 

Read more!
Advertisement