Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने इतिहास रचा, हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर हॉकी में अपना चौथा ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Advertisement
पेरिस ओलंपिक में भारत ने इतिहास रचा, हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता
पेरिस ओलंपिक में भारत ने इतिहास रचा, हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

By Adarsh Garg:

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर हॉकी में अपना चौथा ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय हॉकी के लिए यह सफलता विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

Pari: s Olympics 2024भारत ने ओलंपिक में हॉकी के 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते

भारत का ओलंपिक में हॉकी का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश ने अब तक ओलंपिक में हॉकी में 8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पेरिस ओलंपिक में मिली इस जीत के साथ, भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीते हैं। पिछली बार भारत ने 1960 से 1972 के बीच लगातार चार मेडल जीते थे, जिनमें से 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। इसके बाद 1980 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से भारतीय टीम लंबे समय तक मेडल के लिए तरसती रही।

पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने कुल 4 मेडल

हालांकि, 40 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज जीतकर इस सूखे को खत्म किया, और अब पेरिस ओलंपिक में भी लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 52 साल पुराना इतिहास दोहराया है।पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने कुल 4 मेडल जीते हैं, और ये सभी ब्रॉन्ज हैं। शूटिंग में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला ब्रॉन्ज जीता, फिर मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु और सरबजोत सिंह ने दूसरा ब्रॉन्ज जीता। तीसरा ब्रॉन्ज स्वप्निल कुसाले ने मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीता। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी, इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।

Read more!
Advertisement