वाय दिस कोलावरी डी...गाने पर ऑपरेशन थिएटर में बनाई REEL, चली गई नौकरी

उप अधीक्षक डॉ हेमंत शर्मा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सिस्टर इंचार्ज ने भी पत्र लिखकर अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव स्थान होता है, और अगर बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा कार्य करता है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा.

Advertisement

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एकमात्र सुपरस्पेश्लिटी अस्पताल डीकेएस के ऑपरेशन थियेटर के अंदर से वीडियो रील्स बनाने का मामला सामने आया है. अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद अनुशासनहीनता मानते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स को हटा दिया है. 

उप अधीक्षक डॉ हेमंत शर्मा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सिस्टर इंचार्ज ने भी पत्र लिखकर अनुशासनहीनता की जानकारी दी थी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऑपरेशन थियेटर सेंसेटिव स्थान होता है, और अगर बीएससी नर्सिंग करने के बाद भी यदि जानबूझकर ऐसा कार्य करता है तो उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाना उचित होगा.

डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के उप अधीक्षक ने कहा, तीनों दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दास को अस्पताल से हटा दिया गया है. उन्हें बार-बार हिदायत दी जा रही थी. इसके बाद भी रील्स और वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रही थीं.

Read more!
Advertisement