Instagram में टीनएजर्स (Teenagers) के लिए बड़े बदलाव: अब माता-पिता के नियंत्रण के साथ सुरक्षा पर जोर
META ने Instagram पर किशोरों के लिए नए प्राइवेट अकाउंट्स और सख्त सुरक्षा सेटिंग्स की शुरुआत की है। इन बदलावों से माता-पिता को बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर अधिक नियंत्रण मिलेगा, साथ किशोरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

META ने Instagram पर किशोरों (Teenagers) के लिए एक नया "टीनएजर्स अकाउंट" विकल्प लॉन्च किया है, जिसमें कई पाबंदियों के साथ निजी अकाउंट्स की सुविधा दी गई है। इन अकाउंट्स के तहत पोस्ट या मैसेज पर सख्त नियंत्रण रहेगा, ताकि किशोरों को अनचाहे संपर्कों और संभावित खतरों से बचाया जा सके। इसके अलावा, इंस्टाग्राम ने रात के समय नोटिफिकेशन को बंद करने का विकल्प भी जोड़ा है, जिससे किशोरों की नींद में बाधा नहीं होगी।
डिफॉल्ट सेटिंग्स पर माता-पिता का नियंत्रण
Instagram ने अपनी सेटिंग्स में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के खातों में डिफॉल्ट सेटिंग्स को बदलने के लिए अब माता-पिता की अनुमति आवश्यक होगी। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के खातों को निजी रखा जाएगा और केवल उन्हीं लोगों से मैसेज प्राप्त करने की अनुमति होगी, जिन्हें वे पहले से फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा, किशोरों के अकाउंट्स पर कंटेंट और मैसेज में आपत्तिजनक शब्दों को ब्लॉक करने की भी सुविधा दी गई है। जोकि सुरक्षा को लेकर अच्छी पहल है।
रात में नोटिफिकेशन बंद
Instagram ने यह सुनिश्चित किया है कि टीनएजर्स के अकाउंट्स पर रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक कोई भी नोटिफिकेशन न आए। इसके साथ ही, बच्चो को याद दिलाया जाएगा कि वे दिन में 60 मिनट से अधिक समय तक इंस्टाग्राम का उपयोग न करें। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिमाइंडर इतना प्रभावी नहीं हो सकता, क्योंकि (Teenagers) एक क्लिक से इसे नजरअंदाज कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य माता-पिता को अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति अधिक निश्चिंत बनाना है। मोसेरी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक पिता होने के नाते, वे इस बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं और इसे लेकर गर्व महसूस करते हैं।
सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव
मेटा ने इंस्टाग्राम पर किशोरों के अनुभवों को सुरक्षित और आनंददायक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। किशोर अब केवल अपनी पसंद की सामग्री देख सकेंगे और अनचाही सामग्री से बचने के लिए नए फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही, किशोरों के अकाउंट्स पर सुरक्षा और प्राइवेसी का स्तर बढ़ा दिया गया है।
नए टूल्स से बढ़ी सुरक्षा
इन नए बदलावों के साथ, इंस्टाग्राम किशोरों के लिए एक अधिक सुरक्षित और नियंत्रित सोशल मीडिया अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। माता-पिता अब बिना किसी अतिरिक्त हस्तक्षेप के अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, जिससे उनके मन की शांति और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।