पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 333 रूपये से बनेंगे 17 लाख

डाकघर योजना | हर कोई अपनी आय का एक हिस्सा बचाकर उसे ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां पैसों की सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिले। ऐसे में डाकघर की बचत योजनाएं लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही हैं। एक विशेष योजना में आप रोजाना केवल 333 रुपये जमा करके 17 लाख रुपये से अधिक की राशि जुटा सकते हैं। यह योजना है पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम या पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम, जिसे एक पिगी बैंक के रूप में माना जाता है, जो निवेशकों को शानदार रिटर्न प्रदान करती है।

Advertisement

जोखिम मुक्त निवेश का बेहतरीन विकल्प

डाकघर की अन्य बचत योजनाओं की तरह, यह स्कीम भी जोखिम मुक्त है। यहां तक कि आप इसमें सिंगल या जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। इस योजना में फिलहाल 6.8% की चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रही है, जिससे निवेशकों को पैसों की सुरक्षा के साथ अच्छी ब्याज दरें मिलती हैं।

333 रुपये से 17 लाख रुपये तक की बचत कैसे करें

इस योजना में निवेश से 17 लाख रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। यदि आप इसमें रोजाना 333 रुपये का निवेश करते हैं, तो यह मासिक रूप से करीब 10,000 रुपये होता है, यानी वार्षिक रूप से आप 1.20 लाख रुपये बचा सकते हैं। पांच साल की अवधि में यह राशि 5,99,400 रुपये हो जाएगी। 6.8% चक्रवृद्धि ब्याज के साथ यह रकम 1,15,427 रुपये का ब्याज जोड़ेगी, जिससे कुल राशि 7,14,827 रुपये हो जाएगी।

10 साल तक इस योजना में निवेश बनाए रखने पर, आपकी कुल जमा राशि 12,00,000 रुपये हो जाएगी और ब्याज 5,08,546 रुपये होगा। ब्याज जोड़ने पर 10 साल के बाद आपको कुल 17,08,546 रुपये मिलेंगे।

Disclaimer

म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। बिजनेस टुडे बाजार किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Read more!
Advertisement