Gay App के जरिए हुई दोस्ती, उसके बाद क्या हुआ जानकर हैरान जाएंगे आप

राजकोट, गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को गे एप्लिकेशन के माध्यम से दोस्ती और रिलेशन बनाने का झांसा देकर लूट लिया गया। राजकोट में प्राइवेट नौकरी करने वाले एक युवक ने इस एप्लिकेशन पर अपना अकाउंट बनाया था। 20 अक्टूबर को उसे रुद्र नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ और दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए।

Advertisement

गे एप्लिकेशन के माध्यम से दोस्ती और रिलेशन

राजकोट, गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को गे एप्लिकेशन के माध्यम से दोस्ती और रिलेशन बनाने का झांसा देकर लूट लिया गया। राजकोट में प्राइवेट नौकरी करने वाले एक युवक ने इस एप्लिकेशन पर अपना अकाउंट बनाया था। 20 अक्टूबर को उसे रुद्र नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ और दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए।

बातचीत शुरू होते ही दोनों नियमित रूप से बात करने लगे। अगले दिन जब युवक काम पर था, रुद्र ने उसे कॉल किया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, जिसे युवक ने मान लिया और शाम को मिलने का प्लान बना।

शाम को जब युवक रुद्र से मिलने पहुंचा, तो रुद्र के साथ एक और व्यक्ति भी था। तीनों एक बाइक पर निकले और कुछ दूर जाकर एक सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। वहां रुद्र के साथी ने युवक को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि वह उसके भाई को क्यों मेसेज कर रहा है। इसके बाद रुद्र और उसके साथी ने उसकी पिटाई की और उसका एप्पल 8 फोन और 1,000 रुपये छीन लिए। इसके बाद, वे उसे बाइक पर बैठाकर आगे ले जाने लगे, तभी वह युवक बाइक से कूदकर भाग निकला।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बाइक से कूदने की वजह से उसे थोड़ी चोटें आईं। देर से शिकायत दर्ज कराने के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि डर के कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सका, लेकिन उसके एक दोस्त ने उसे समझाया और फिर उसने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।

राजकोट के डीसीपी जोन 2, जगदीश बंगरवा ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और उनके खिलाफ ऐसा करने की कोई पिछली शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि यह पहली बार था जब रुद्र और उसके साथी ने इस एप्लिकेशन के जरिए लोगों को लूटने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

Read more!
Advertisement