Farmer Protest: Chilla से Ghazipur Border, Noida से Delhi, किसान आंदोलन ने जाम कर दी राजधानी, ट्रैफिक हुआ ठप

हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला यातायात हरौला चौक से सेक्टर-16 मार्किट कट होकर गंतव्य को जाएगा। गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होकर सैक्टर-18, 27, 37 की ओर जाने वाला यातायात यथावत गंतव्य को जाएगा

Advertisement
किसान आंदोलन के चलते Noida और Greater Noida Highway पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं
किसान आंदोलन के चलते Noida और Greater Noida Highway पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं

By अभिषेक सिन्हा:

 किसान आंदोलन के चलते Noida और Greater Noida Highway पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है और फिर आगे जाने दिया जा रहा है। दिल्ली में एक बार फिर किसान आंदोलन ने हलचल मचा दी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर किसान तगड़ा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके बाद बृहस्पतिवार को वाहनों का भारी जाम लग गया है। जाम की हालत यह है कि कई जगहों पर ट्रैफिक ठप हो गया है। सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना है।

Also Read: कौन हैं Rakesh Tikait के रास्ते पर चल रहे Sukhveer Khalifa !

किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन

अधिकारियों ने इस बीच बताया कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी खासकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसान आंदोलन के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा हाईवे पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। दूसरी तरफ नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बने स्कूलों ने सभी पेरेंट्स को मैसेज भेजा है कि उनके बच्चों को घर पहुंचने में देर हो सकती है। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है और फिर आगे जाने दिया जा रहा है। बताया गया कि इसके लिए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है और लोगों को कुछ मार्गों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न सीमा प्रवेश बिंदुओं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी को भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ भारी सुरक्षा बल पहले से ही तैनात किया गया है। दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी यातायात होने की आशंका है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा टाल दें या तदनुसार योजना बनाएं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार एवं गुरुवार के लिए दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने यातायात संबंधित एक दिशानिर्देश भी जारी किया जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को दोनों शहरों में कुछ मार्गों पर मार्ग परिवर्तन के प्रति आगाह किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ट्रेफिक एडवाइजरी

बता दें कि किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी और कई रूट पर डायवर्सन लागू कर दिया। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुंडपुरा चौक की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक होकर गंतव्य को जाएगा। झुंडपुरा चौक से संदीप पेपर मिल चौक होकर गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-8,10,11,12 चौक होकर गंतव्य जाएगा। संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाला यातायात रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सैक्टर-01 से गोलचक्कर चौक अथवा अशोक नगर होकर गंतव्य को जाएगा। हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला यातायात हरौला चौक से सेक्टर-16 मार्किट कट होकर गंतव्य को जाएगा। गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक होकर सैक्टर-18, 27, 37 की ओर जाने वाला यातायात यथावत गंतव्य को जाएगा।

Read more!
Advertisement