500 के नोट पर छपी अनुपम खेर की फोटो, ठगी का गजब मामला!

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल हो रही है। जो भी इसे देख रहा है, वो हैरत जता रहा है। इस वीडियो खुद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

Advertisement
ANUPAM KHER
ANUPAM KHER

By Harsh Verma:

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल हो रही है। जो भी इसे देख रहा है, वो हैरत जता रहा है। इस वीडियो खुद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। वीडियो में एक क्लिप है और उसमें 500-500 के नोटों पर गांधी जी की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो छपि है। वीडियो में नोटों के कई सारे बंडल है। जिनको देखने के बाद एक्टर अनुपम खेर के साथ-साथ लोग भी चौंक गए हैं। 

अनुपम खेर ने X पर एक पोस्ट में कहा कि लो जी कर लो बात! 500 के नोट पर गांधी जी की फ़ोटो की जगह मेरी फ़ोटो? कुछ भी हो सकता है! इसी के साथ 69 वर्षीय अभिनेता ने नकली नोटों की बरामदगी के बारे में एक रिपोर्ट का वीडियो भी शेयर किया।

नोट पर RBI की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया तो लिखा है, साथ ही नोट के बंडल पर SBI का जो कागज लगा है, वो भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नहीं बल्कि Start Bank of India का नाम छपा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फ्रॉड के प्लानिंग लंबी है और गहराई से की गई है.

दरअसल इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, नकली नोट एक सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि उसको एक करोड़ 60 लाख रुपये की रकम कैश में दी जानी थी। एक व्यक्ति ने उसे बैग में कैश भर कर दिया। जब बैग खोला तो उसमें से नकली नोट निकले जिन पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर ती तस्वीर बनी हुई थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब पता लगाया जा रहा है कि ये नोट कैसे बने और इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोटों की छपाई कहां से हो रही है और ऐसे कितनी फेक करेंसी फैलाई जा चुकी हैं।
 

Read more!
Advertisement