Delhi-NCR की हवा अभी भी जहरीली, जानें AQI

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की आबोहवा में हो रहे सुधार पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली वालों की सांसों पर टल रहा संकट एक बार फिर गहरा गया। सोमवार को वायु की गुणवत्ता फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई।

Advertisement
Delhi's AQI
Delhi's AQI

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की आबोहवा में हो रहे सुधार पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली वालों की सांसों पर टल रहा संकट एक बार फिर गहरा गया। सोमवार को वायु की गुणवत्ता फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई सोमवार शाम 4 बजे 349 रिकॉर्ड किया गया...जो कि शाम 5 बजे बढ़कर 359 हो गया...एक्यूआई बढ़ने का मतलब है हवा की सेहत में खराबी...318 एक्यूआई के साथ एक दिन पहले रविवार ने जो सुहाने दिनों के सपने दिखाए थे..वो सोमवार को हवा हो गए।

साफ है कि राजधानी अभी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर है...यानि अभी ग्रैप फोर लागू रहेगा..और ये तब तक लागू रहेगा जबतक दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं हो जाती...इस साल नवंबर के महीने में अब तक किसी भी दिन दिल्ली का AQI 300 से नीचे नहीं गया है...जिसका मतलब है कि दिल्ली में इस महीने हवा की गुणवत्ता या तो बहुत खराब, गंभीर या गंभीर प्लस मतलब खतरनाक श्रेणी में रही है।

सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई... कोर्ट ने साफ कहा कि प्रदूषण कम होने तक दिल्ली में ग्रैप-4 लागू रहेगा...साथ ही एयर क्वालिटी कमीशन से पूछा कि 2 दिन में बताएं दिल्ली में जल्द स्कूल कैसे खुलेंगे। इस मामले में अब 28 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी..तब तक वायु गुणवत्ता में भले ही सुधार हो जाए..लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ग्रैप फोर के तहत प्रावधान लागू रहेंगे...साफ है कि प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का रवैया सख्त है।

GRAP-4 में क्या है प्रतिबंध

औद्योगिक और निर्माण गतिविधियों पर रोक
ट्रकों और दूसरे भारी वाहनों के राजधानी क्षेत्र में प्रवेश पर रोक
कचरे को जलाने पर रोक
वाहनों की संख्या को सीमित करने पर जोर
पॉलीथिन और प्रदूषणकारी पदार्थों पर रोक

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक दिल्ली में आज स्कूल बंद हैं...क्लासेज ऑनलाइन चल रही हैं...अब आगे स्कूल ऑनलाइन ही चलेंगे या ऑफलाइन...इस पर सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से जवाब मांगा...जिसके बाद आयोग ने स्कूलों के संबंध में एक नया आदेश जारी किया है...जिसके मुताबिक दिल्ली एनसीआर में स्कूल अब हाइब्रिड मोड में चलाए जाएंगे...इसका मतलब है कि जरुरत के मुताबिक क्लासेज दोनों तरीके से यानी फिजिकल और ऑनलाइन मोड में चल सकेंगी।

 

Read more!
Advertisement