Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

छोटी दिवाली 2024: आज पूरे देश में छोटी दीपावली मनाई जा रही है। दीपावली का यह पांच दिवसीय पर्व धनतेरस से शुरू होकर छोटी दिवाली, मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक चलता है। लोग पूरे वर्ष दीपावली का इंतजार करते हैं और इस अवसर पर घरों में दीप जलाते हैं और सजावट करते हैं। धनतेरस और दिवाली के बीच मनाई जाने वाली छोटी दिवाली, इस वर्ष बुधवार, 30 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन घरों में दीप जलाने की परंपरा होती है।

Advertisement

By Adarsh Garg:

छोटी दिवाली पर पूजा का महत्व

मुख्य दिवाली के दिन जहां मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, वहीं छोटी दिवाली पर यमराज की पूजा की जाती है। इसलिए इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस वर्ष छोटी दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

छोटी दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Chhoti Diwali 2024 Shubh Muhurt)

चांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन के विशेष मुहूर्त इस प्रकार हैं:

लाभ चौघड़िया मुहूर्त: शाम 4:14 बजे से 5:37 बजे तक।
शुभ चौघड़िया मुहूर्त: शाम 7:14 बजे से 8:51 बजे तक।
अमृत चौघड़िया मुहूर्त: रात 8:51 बजे से 9:28 बजे तक।

इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करके दीप जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

छोटी दिवाली पूजा विधि (Chhoti Diwali 2024 Pujan Vidhi)

स्नान: सुबह सूर्योदय से पहले तिल का तेल लगाकर स्नान करें।
वस्त्र धारण: स्नान के बाद स्वच्छ एवं नए वस्त्र धारण करें, विशेषकर पीले या लाल रंग के।
हनुमान जी की पूजा: एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करें, फिर जल का लोटा भरकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हलवे का भोग लगाएं।
भगवान कृष्ण की पूजा: भगवान कृष्ण की मूर्ति पर तिलक लगाएं, आरती करें और उन्हें माखन व मिश्री का भोग अर्पित करें।
यम दीपदान: रात के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यम देवता के नाम का एक तेल का दीपक जलाएं।
दीप सजावट: कई दीप जलाकर घर के आसपास के स्थानों को रौशन करें।

टी दिवाली पर इस पूजा विधि का पालन कर अपने जीवन में समृद्धि और सुख-शांति का आगमन करें।

Read more!
Advertisement