BSNL का बड़ा धमाका! 7 रुपये में 3GB डाटा वाला प्लान

पिछले कुछ महीनों में बड़ी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद से ज्यादातर यूजर्स BSNL की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में मौके पर चौका लगाने के लिए BSNL अपने ग्राहकों के लिए काफी सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है। इसके साथ ही BSNL जल्द ही अपनी 4G और 5G सर्विस को भी लॉन्च करने वाला है।

Advertisement
BSNL का बड़ा धमाका! 7 रुपये में 3GB डाटा वाला प्लान
BSNL का बड़ा धमाका! 7 रुपये में 3GB डाटा वाला प्लान

पिछले कुछ महीनों में बड़ी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद से ज्यादातर यूजर्स BSNL की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में मौके पर चौका लगाने के लिए BSNL अपने ग्राहकों के लिए काफी सस्ते रिचार्ज प्लान पेश कर रहा है। इसके साथ ही BSNL जल्द ही अपनी 4G और 5G सर्विस को भी लॉन्च करने वाला है, जिसका एलान खुद टेलीकॉम मंत्रालय की ओर से हुआ है। नए प्लान और दमदार नेटवर्क के दम पर BSNL यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

BSNL का रिचार्ज प्लान

BSNL का 797 रुपये के इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बड़ी-बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को टेंशन दे सकती है। 797 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को पूरे 300 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स फ्री वॉइस कॉलिंग मिलती है। प्लान के शुरुआत के 60 दिनों में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ में रोजाना 2GB डाटा भी मिलता है। इस 60 दिनों के टाइम पीरियड में आपको फ्री SMS की सुविधा नहीं मिलती है। प्लान के शुरूआती 60 दिनों के बाद यूजर आउटगोइंग कॉल नहीं कर पाएंगे, लेकिन यूजर अनलिमिटेड इनकमिंग वॉइस कॉल रिसीव कर पाएंगे।

BSNL दूसरा प्लान

84 दिनों की वैलिडिटी के साथ BSNL का ये प्लान 599 रुपये में रिचार्ज होता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। साथ में रोजाना 3GB डाटा की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है। एक दिन के हिसाब से देखा जाए तो ये प्लान दिन के 7 रुपये के हिसाब से पड़ता है। इस प्लान के तहत 60 दिनों के बाद 240 दिनों के लिए यूजर को डेटा और कॉलिंग के लिए अलग अलग रिचार्ज करना होगा। ये रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं।

Read more!
Advertisement