Bank Holidays: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
अगर आप भी जानना चाहते हैं नवंबर में कितनी सरकारी छुट्टियां हैं, कब बैंक बंद रहेंगे? कौन से त्योहार हैं, पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। तो नवंबर महीने का हिसाब किताब जानते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं नवंबर में कितनी सरकारी छुट्टियां हैं, कब बैंक बंद रहेंगे? कौन से त्योहार हैं, पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट आ गई है। नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ने इन छुट्टियों की पूरी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। तो नवंबर महीने का हिसाब किताब जानते हैं।इस दिन रहेगी छुट्टी
1 नवंबर (शुक्रवार)- दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
2 नवंबर (शनिवार)- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
3 नवंबर (रविवार)- पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
7 नवंबर (गुरुवार)- बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर (शुक्रवार)- बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार। देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर (रविवार)- पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर (गुरुवार)- उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
15 नवंबर (शुक्रवार)- मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
17 नवंबर (रविवार)- पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
18 नवंबर (सोमवार)- कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर (शनिवार)- मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर (रविवार)- पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।