Ayodhya Diwali 2024: भगवान राम देंगे उत्तर प्रदेश में इस बिजनेस को बड़ा आशीर्वाद!
अगले महीने अक्टूबर में अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव होगा। इस बार अयोध्या में 25 लाख दीप प्रज्वलित करके नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम के लिए सरयू के घाटों के पास गैलरी बनाई जा रही है, ताकि विशाल संख्या में लोगों को बैठने में दिक्कत न हो यही नहीं, दीपोत्सव के अवसर पर यहां कई देशों की मंडलियां रामलीला भी पेश करेंगी।

रामनगरी अयोध्या अपने नए रंग-रूप में देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। यहां नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन की सुविधा के बाद अब प्रभु श्रीराम के इस धाम पर श्रद्धालुओं को श्रीराम दरबार देखने का भी सौभाग्य मिलनेवाला है। राममंदिर के नवनिर्माण से अयोध्या में तीर्थाटन के इच्छुक पर्यटकों का समंदर उमड़ रहा है और माना जा रहा है कि आनेवाले समय में यहां सैलानियों की आवाजाही और बढेगी, क्योंकि अब अयोध्या का कायाकल्प हो चुका है।
अक्टूबर में अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव
अगले महीने अक्टूबर में अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव होगा। इस बार अयोध्या में 25 लाख दीप प्रज्वलित करके नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम के लिए सरयू के घाटों के पास गैलरी बनाई जा रही है, ताकि विशाल संख्या में लोगों को बैठने में दिक्कत न हो यही नहीं, दीपोत्सव के अवसर पर यहां कई देशों की मंडलियां रामलीला भी पेश करेंगी।
पूरे उत्तर प्रदेश में नए सिरे से धार्मिक पर्यटन का आधार तैयार
अयोध्या के साथ ही अब पूरे उत्तर प्रदेश में नए सिरे से धार्मिक पर्यटन का आधार तैयार हो चुका है। क्योंकि अयोध्या के विकास के साथ ही राज्य के दूसरे इलाकों में भी तीर्थाटन की गतिविधियों को खासतौर से बढावा मिल रहा है। हकीकत ये है कि अयोध्या के साथ ही साथ पूरे उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के नए रोडमैप की भी तैयारी आगे बढ़ रही है...इस सिलसिले में अयोध्या सहित तमाम जगहों पर आनेवाले समय में कई ऐसे आयोजन होने वाले हैं, जिसके कारण न केवल देश बल्कि दुनियाभर के सैलानी उत्तर प्रदेश का रुख कर सकते हैं।
प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ की भी तैयारी तेजी से चल रही है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वाराणसी में पर्यटन को नई रफ्तार मिली तो मिर्जापुर में विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का भी निर्माण हुआ है। वहीं मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट और नैमिषारण्य का भी विकास तेजी से किया जा रहा है।
पर्यटकों की संख्या में तेजी
इसमें कोई शक नहीं है कि इस साल नए मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो अयोध्या आनेवाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले 7 महीनों का आंकड़ा देखें तो अब उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिए आनेवाले लोगों को सहूलियत हो और उन्हें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं...धार्मिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही और ठहरने के बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं, तो साथ ही साथ इन जगहों की स्वच्छता और बेहतर कानून-व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है...ताकि यह प्रदेश दुनिया में पर्यटन के नक्शे पर अपनी खास पहचान बना सके और इसके कारण यहां आर्थिक विकास को भी रफ्तार मिल सके।