Air India पर 30 लाख रूपए का जुर्माना, 80 साल के बुजुर्ग को व्हील चेयर नहीं दी, टर्मिनल जाते वक्त हुई थी मौत

भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी।

Advertisement
DGCA ने Air India पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है
DGCA ने Air India पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है

By BT बाज़ार डेस्क:

80 साल के बुजुर्ग की Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौत हो गई थी। गुरुवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में Air India पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो एअर इंडिया मुहैया नहीं करा पाया था। पैदल चलकर जाने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी। 

Also Read: Mumbai Airport: व्हीलचेयर न मिलने की वजह से 80 साल के बुजुर्ग की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने DGCA को थमाया नोटिस

एयरलाइन ने जवाब में कहा- हमने उन्हें इंतजार करने को कहा था

DGCA ने एयर इंडिया को शोकॉज नोटिस भेजा था। इसके जवाब में एयरलाइन ने बताया- कपल अमेरिका से आया था। पति-पत्नी दोनों ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। वे अपनी पत्नी के साथ इमिग्रेशन क्लीयरैंस की प्रॉसेस पूरी कर रहे थे। उस दिन व्हीलचेयर की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। इसके चलते हमने उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा ताकि हम दूसरी व्हीलचेयर का इंतजाम कर सकें। लेकिन, वो पत्नी के साथ पैदल ही चल पड़े। कुछ देर चलने के बाद बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। 

उस दिन एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत थी

भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।

Read more!
Advertisement