• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • ट्रेंडिंग
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeभारतPhotosToll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे Toll Tax में बढ़ोतरी, दिल्ली से आगरा-मथुरा जाना अब हुआ महंगा!

Toll Tax: यमुना एक्सप्रेसवे Toll Tax में बढ़ोतरी, दिल्ली से आगरा-मथुरा जाना अब हुआ महंगा!

अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा या मथुरा की यात्रा करते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। यमुना अथॉरिटी ने Toll Tax में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जोकि 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।

कितना बढ़ा टोल टैक्स?
1/3

कितना बढ़ा टोल टैक्स?

अब दुपहिया, थ्री-व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए 247.50 रुपए का टोल टैक्स देना होगा, साथ ही कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए यह शुल्क 486.75 रुपए तय किया गया है। वहीं, बस और ट्रक की बात कि जाऐ तो तय  रुपए 1,542.75 टोल वसूला जाएगा।

Advertisement
2/3

165 किमी लंबा यमुना एक्सप्रेसवे

दिल्ली से मथुरा, आगरा और लखनऊ जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे सबसे प्रमुख मार्ग है। 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर तीन टोल प्लाजा आते हैं – नोएडा के जेवर, मथुरा, और आगरा में। रोजाना करीब 35,000 वाहन इस एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं, इसलिए टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों यात्रियों पर पड़ेगा।
 

3/3

1 अक्टूबर से लागू होंगे नए रेट

गुरुवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। पिछले दो साल से टोल प्रशासन द्वारा दरें बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन हर बार इसे खारिज कर दिया जाता था। लेकिन इस बार प्राधिकरण ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है साथ नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ोतरी से न केवल निजी वाहन मालिकों, बल्कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े व्यवसायों और आम जनता पर भी असर पड़ेगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2023 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today