• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • ट्रेंडिंग
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeभारतPhotosक्या पुलिसकर्मी बस या ट्रेन में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं? जानिए नियम

क्या पुलिसकर्मी बस या ट्रेन में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं? जानिए नियम

अक्सर आपने देखा होगा कि पुलिसकर्मी और कंडक्टर या टीटीई के बीच मुफ्त यात्रा को लेकर बहस होती रहती है। कई बार तो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी देखे जा सकते हैं, कि कोई आपस में बहस कर रहा है तो कोई अपने पावर का गलत इस्तेमाल करते दिखता। पुलिसकर्मी वर्दी में होने की वजह से मुफ्त यात्रा करने पर जोर भी देते हैं, जबकि टिकट चेकर या कंडक्टर उनकी इस मांग को नकार देते हैं। आइये जानते है क्या है पूरे नियम-कानून ?

वर्दी में यात्रा और फ्री ट्रैवल का नियम
1/6

वर्दी में यात्रा और फ्री ट्रैवल का नियम

हर लोगो के मन में यह एक आम सवाल आते ही है कि क्या वर्दी में पुलिसकर्मियों को बस या ट्रेन में मुफ्त यात्रा का अधिकार है? इसका सीधा उत्तर है नहीं। पुलिसकर्मियों को यात्रा के लिए टिकट लेना अनिवार्य है, चाहे वह वर्दी में हो या सामान्य कपड़ों में।

Advertisement
2/6

ऑफिशियल काम पर भी टिकट जरूरी 

अगर पुलिसकर्मी किसी ऑफिशियल ड्यूटी के लिए यात्रा कर रहे हैं, तब भी उन्हें टिकट खरीदनी होती है। इससे कोई बच नही सकता। इस टिकट का खर्च पुलिसकर्मी को व्यक्तिगत रूप से ही करना होता है।

3/6

बस वारंट से फ्री यात्रा

हालांकि, एक स्थिति में पुलिसकर्मी मुफ्त यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बस वारंट की जरूरत होती है। जो कि यह वारंट पुलिस स्टेशन से अप्रूव होता है, जिसके बाद पुलिसकर्मी इसे दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। 

4/6

बस वारंट कैसे मिलता है?

अब सवाल यही उठता है कि बस वारंट कैसे मिलता है?  तो इसका उत्तर है कि वारंट उच्च अधिकारी द्वारा मंजूर होता है। पुलिसकर्मी इसे संबंधित स्टेशन से बनवाते हैं, और केवल वारंट के आधार पर ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। 

Advertisement
5/6

कुछ राज्यों में फ्री यात्रा की छूट

कुछ राज्यों में एक जिले के भीतर सिटी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाती है। यह सुविधा विशेष रूप से पुलिसकर्मियों के लिए लागू की गई है।

6/6

नियम का पालन जरूरी

यात्रा के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी है। क्योकि पुलिसकर्मियों को भी यातायात के नियमों का सम्मान करना चाहिए और टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए। तो, कुल मिलाकर पुलिसकर्मी सिर्फ बस वारंट के साथ ही फ्री यात्रा कर सकते हैं।
 

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2023 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today