अगले हफ्ते इन 2 शेयरों में दिख सकती है जोरदार तेजी! एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉपलॉस
शेयर बाजार में तेजी के बीच अगले हफ्ते किन शेयरों में कमाई के मौके बन सकते हैं? मार्केट एक्सपर्ट रचित ने Max Healthcare और CG Power को लेकर अपनी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी बताई है। उनके मुताबिक, Max Healthcare में ₹1,154 का टारगेट देखने को मिल सकता है, जबकि ₹1,048 का स्टॉपलॉस अहम रहेगा। वहीं, CG Power में ₹868 और उसके बाद ₹924 तक के स्तर संभव हैं। इसके अलावा एक्सपर्ट ने AI और डेटा सेंटर सेक्टर को लेकर भी सकारात्मक नजरिया जताया है। क्या ग्लोबल बिकवाली के बाद AI शेयरों में दोबारा तेजी लौटेगी? जानिए निवेशकों के लिए अहम लेवल और रणनीति। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।