कैसे सुरक्षित रखें क्रेडिट कार्ड, कैसे बचाएं खुद को?

जैसे-जैसे प्लास्टिक मनी का उपयोग बढ़ा है वैसे ही धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में भी बढोत्तरी हुई है। जालसाज द्वारा आम और भोले-भाले लोगों की मेहनत की कमाई ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement
thumb
thumb

कैसे सुरक्षित रखें क्रेडिट कार्ड, कैसे बचाएं खुद को?

क्रेडिट कार्ड एक ऐसा कार्ड जिसे अपने पर्स की पोकिट में सुरक्षित रखना आपका सबसे बड़ा धर्म है। जैसे-जैसे प्लास्टिक मनी का उपयोग बढ़ा है वैसे ही  धोखाधड़ी के मामलों की संख्या में भी बढोत्तरी हुई है।जालसाज द्वारा आम और भोले-भाले लोगों की मेहनत की कमाई ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे लोग आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं, दो लेन- देन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर बहुत अच्छी समझ नहीं रखे हैं याफिर टेक्नो फाइनेंशियल इकोसिस्टम से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। ऐसे में लोगों को ठगी से बचने के लिए अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इस बारे में आपको हम कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड के लेनदेन से जुड़ी ठगी से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

सबसे पहले PIN जनरेट करने के लिए कार्ड के साथ भेजे गए वेलकम लेटर पर दिए गए निर्देशों का पालन करे। कभी भी ऐसे PIN का उपयोग न करें, जिसका आसानी से अनुमान लगाया जा सके, जैसे- आपके जन्म की तारीख या साल, मोबाइल नंबर आदि। पिन याद रखें और अपना पिन, कार्ड पर या कहीं और न लिखें। अगर पिन को कहीं लिखा भी है तो कभी भी अपने कार्ड और लिखे हुए पिन को एक साथ न रखें। पिन को गुप्त रखें किसी को भी पिन न बताएं अपना पिन नियमित अंतराल पर बदलते रहें यदि आपको संदेह है कि किसी ने आपका पिन एक्सेस किया है, तो अपना पिन तुरंत बदल दें।अपना कार्ड और पिन किसी को नहीं देना चाहिए एटीएम ट्रांजेक्शन करते समय किसी अजनबी की मदद लेने से बचें एटीएम ट्रांजेक्शन के लिए पिन डालते समय एटीएम के कीपैड ढक लें। किसी भी संभावित दुरुपयोग से बचने के लिए अपने कार्ड का ऑनलाइन उपयोग सिर्फ सुरक्षित नेटवर्क और जानी-पहचानी वेबसाइट पर ही करेंआपके कार्ड के खो जाने या गुम हो जाने या चोरी हो जाने की स्थिति में उसे ब्लॉक कराएं।
 

Read more!
Advertisement