World Economic Forum की सलाना बैठक आज से शुरू, जानिए भारत का कौन-कौन कर रहा प्रतिनिधित्व

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ तीन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।

Advertisement
World Economic Forum की सलाना बैठक 15 जनवरी से Switzerland के Davos में शुरू होगी
World Economic Forum की सलाना बैठक 15 जनवरी से Switzerland के Davos में शुरू होगी

By अभिषेक सिन्हा:

World Economic Forum की सलाना बैठक 15 जनवरी से Switzerland के Davos में शुरू होगी। जो 19 जनवरी तक चलेगी। इसमें भारत तीन मंत्री और 3 सीएम शिरकत करेंगे। युद्ध और संकटों से बिखरती दुनिया को ध्यान में रखते हुए इस बैठक की थीम 'Rebuilding Trust' रखी गई है। इसमें वर्ल्ड बैंक के ग्रुप प्रेसिडेंट अजय बंगा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिनकेन, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के CEO बिल विंटर्स समेत दुनियाभर के 60 देशों के प्रतिनिधित्व शामिल होंगे। 

Also Read: Mukesh Ambani: Reliance Jio का बड़ा दांव, Sri Lanka में करेगी बिग एंट्री

भारत का कौन-कौन कर रहा प्रतिनिधित्व 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी के साथ तीन मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धारमैया भी शामिल होंगे। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के अलावा गौतम अडाणी, संजीव बजाज, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, सज्जन जिंदल, रोशनी नादर मल्होत्रा, नंदन नीलेकणि और रिशद प्रेमजी जैसे कारोबारी दिग्गज भी शामिल होंगे।

Read more!
Advertisement