2,000 के नोट पर सरकार ने दिया सवालों का जवाब, आप भी समझिए

2,000 के नोट को लेकर सरकार की तरफ से सफाई आई है। सवाल-जवाब के जरिए सरकार ने आम लोगों के मन में जो भ्रम है उनको दूर करने की कोशिश की है। आप भी इन सवाल-जवाब के जरिए अपने मन में आ रहे प्रश्नों को दूर कीजिए

Advertisement
2,000 के नोट को लेकर सरकार की तरफ से सफाई आई है।
2,000 के नोट को लेकर सरकार की तरफ से सफाई आई है।

By BT बाज़ार डेस्क:

2,000 के नोट को लेकर सरकार की तरफ से सफाई आई है। सवाल-जवाब के जरिए सरकार ने आम लोगों के मन में जो भ्रम है उनको दूर करने की कोशिश की है। आप भी इन सवाल-जवाब के जरिए अपने मन में आ रहे प्रश्नों को दूर कीजिए।

सवाल- ₹2000 मूल्य के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं ?

जवाब- सरकार ने साल 2018-19 में ₹2000 के बैंक नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। अधिकांश ₹2000 के नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे और 4-5 साल के अपने अनुमानित जीवनकाल के अंत में हैं। यह भी देखा गया है कि इस नोट का आमतौर पर लेनदेन के लिए उपयोग नहीं किया जाता है। इसके अलावा, जनता की मुद्रा आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रचलन में अन्य नोट जैसे 500 और 100 नोटों का स्टॉक पर्याप्त बना हुआ है। इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक की "स्वच्छ नोट नीति" के अनुसरण में, यह निर्णय लिया
गया है कि ₹2000 के बैंक नोटों को सिस्टम से वापस ले लिया जाए

₹2000 मूल्य के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं

सवाल- क्या 3. क्या ₹2000 के नोटों की वैधता बनी हुई है?

जवाब- हाँ। ₹2000 के बैंक नोट की वैध मुद्रा की स्थिति बनी रहेगी।

सवाल- क्या सामान्य लेन देन केलिए ₹2000 केनोटों का उपयोग किया जा सकता है?

जवाब- हाँ। जनता के सदस्य अपनेलेन-देन के लिए ₹2000 के नोटों का उपयोग जारी रख सकते हैं और उन्हें भुगतान के रूप में प्राप्त भी कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें 30 सितंबर, 2023 को या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने और/या बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

सवाल- जनता को ₹2000 के बैंक नोटों का क्या करना चाहिए?

जवाब- जिनके पास  ₹2000 के जो नोट हैं उन्हें जमा और/या विनिमय के लिए बैंक शाखाओं से संपर्क करना होगा और खातों में जमा करने और ₹2000 के बैंकनोटों को बदलने की सुविधा 30 सितंबर, 2023 तक सभी बैंकों मेंउपलब्ध होगी। 

सवाल- क्या बैंक खाते में ₹2000 के नोट जमा करने की कोई सीमा है?

जवाब- ग्राहक या सामान्य व्यक्ति KYC के नियमों और बैंक खातों के अन्य नियमों के हिसाब से बैंक खातों में जमा कर सकते हैं।

सवाल- क्या ₹2000 के नोटों की अदला-बदली की राशि पर कोई परिचालन सीमा है?

जवाब- आप एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के नोटों को बदल सकते हैं। 

सवाल- किस तारीख से एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी?

जवाब - सबसे पहले अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, 
कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम स्थित बैंकों को प्रारंभिक व्यवस्था करने के लिए समय देने के लिए,  23 मई, 2023 से बैंक शाखाओं से आप ये नोट एक्सचेंज कर सकते हैं

सवाल- क्या बैंक की शाखाओं से ₹2000 के नोटों को बदलने के लिए बैंक का ग्राहक होना आवश्यक है?

जवाब- नहीं। एक गैर-खाताधारक भी किसी भी बैंक शाखा में एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के नोटों को
बदल सकता है।

सवाल- क्या नोटों के एक्सचेंज के लिए कोई शुल्क देना होगा?

जवाब- नहीं, नोटों के एक्सचेंज के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा

सवाल- क्या तुरंत ये नोट बदलने जरूरी है?

जवाब- पूरी प्रक्रिया के लिए चार महीने से अधिक की अवधि दी गई है। इस अवधि में आप कभी भी नोट बदल सकते हैं

सवाल- क्या होगा यदि कोई बैंक ₹2000 के बैंक नोट को बदलने/जमा करने से मना कर दे?

जवाब- आप बैंक की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के लिए आरबीई के एकीकृत लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं?
आप cms.rbi.org.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं

Read more!
Advertisement