मंदी की मार में जर्मनी भी शामिल, CII ने दिया संकेत, भारत में भी पड़ सकता है इसका प्रभाव

दुनिया के कई अच्छी अर्थव्यवस्था वाले देश भी अब मंदी की चपेट में आ रही है, मंदी के कारण इस वक्त दुनिया के कई देश परेशान हैं। अमेरिका जैसे बड़े देश मंदी के कारण डिफॉल्ट के कगार पर पहुंच चुकी थी, पर अब हालात ठीक होते नजर आ रहे हैं। अब जर्मनी पर मंदी का साया गहराने लगा है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की शुरुआत हो गई है।

Advertisement
मंदी की मार में जर्मनी भी शामिल
मंदी की मार में जर्मनी भी शामिल

By BT बाज़ार डेस्क:

दुनिया के कई अच्छी अर्थव्यवस्था वाले देश भी अब मंदी की चपेट में आ रही है, मंदी के कारण इस वक्त दुनिया के कई देश परेशान हैं।
America जैसे बड़े देश मंदी के कारण डिफॉल्ट के कगार पर पहुंच चुकी थी, पर अब हालात ठीक होते नजर आ रहे हैं। कई देशों के बाद अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश पर ग्रहण लग गया है। Europe के कई देश पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं हो और अब Germany पर मंदी का साया गहराने लगा है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की शुरुआत हो गई है। यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी के मंदी में होने की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद दुनिया के बाजारों पर इसका असर देखने को मिल रहा हैं। 

Also Read: कई देशो में मंदी की मार, Rolls Royce पर असर, हज़ारो कर्मचारियों की हो सकती हैं छंटनी

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का कहना है कि जर्मनी में आई आर्थिक मंदी का भारतीय निर्यात पर असर जानना अभी जल्दबाजी होगी। यूरोप का इंजन कहे जाने वाले जर्मनी की अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी में आ गई है। जर्मनी में आई इस आर्थिक मंदी से यूरोप के आर्थिक संकट में फंसने का खतरा मंडराने लगा है। पूरी दुनिया सहमी हुई है। बताया जा रहा है कि जर्मनी में आई आर्थिक मंदी से भारत का रसायन, मशीनरी, परिधान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों का यूरोपीय संघ (ईयू) को निर्यात प्रभावित हो सकता है।

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की शुरुआत हो गई है।

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश जर्मनी मंदी का सामना कर रहा है। इसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2022 की चौथी तिमाही में 0.5% की गिरावट के बाद 2023 की पहली तिमाही में 0.3% और गिर गया।

मंदी की मार में जर्मनी भी शामिल, CII ने दिया संकेत, भारत में भी पड़ सकता है इसका प्रभाव

Read more!
Advertisement