इंडिगो के दिल्ली-अहमदाबाद विमान में खराबी, वापस राष्ट्रीय राजधानी लौटा

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का अभी आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।

Advertisement
IndiGo
IndiGo

By BT बाज़ार डेस्क:

अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान लैंडिंग गियर में समस्या के कारण शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।
 विमान संख्या 6ई 129, लगभग 1440 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा।सूत्र ने कहा कि विमान में लगभग 170 लोग सवार थे। 


इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का अभी आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।सूत्र ने कहा कि लैंडिंग गियर की समस्या के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया

एक बयान में, प्रवक्ता ने कहा कि पायलट द्वारा तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद उड़ान को उड़ान भरने के बाद दिल्ली वापस लौटा दिया गया।

Read more!
Advertisement